11.6 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्य17 सेकंड के ऑडियो में 27 बार गाली... महिला का आरोप- संजय...

17 सेकंड के ऑडियो में 27 बार गाली… महिला का आरोप- संजय राउत ने दी रेप और मर्डर की धमकी

Published on

मुंबई

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के ऊपर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने संजय राउत पर रेप और मर्डर की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुंबई के वकोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है। महिला का दावा है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्होंने ईडी को बयान दिया था, ये धमकी का मामला भी इसे केस से जुड़ा है। महिला ने पुलिस को ऑडियो क्लिप भी सौंपा है जिसमें एक पुरुष गाली गलौज करते हुए महिला से बातचीत कर रहा है। आरोप है कि 17 सेकंड के ऑडियो में 27 बार गाली-गलौज हुई है।

महिला का आरोप है कि ऑडियो में जिसकी आवाज सुनाई दे रही है, वह संजय राउत है जबकि महिला की आवाज उन्हीं की है। पीड़ित महिला ने बताया उन्हें कॉल पर और पेपर के जरिए धमकी दी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत के पास यह ऑडियो क्लिप मौजूद है। इसमें पुरुष की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वह गाली गलौज देते हुए कह रहा है, ‘नव फोन रख। अबे फोन रख… मेरे को सिखाएगी तू। तू क्या समझती है मेरे को। मेरे से पंगा मत ले फिर से बता रहा हूं, ये रेकॉर्ड करके रख ले। ये रेकॉर्ड कर और पुलिस में लेकर जाना।’

ऑडियो में गाली-गलौज
महिला की आवाज, ‘मैं तुम्हारे जैसी नहीं हूं तुमसे बात करने में इंट्रेस्टेड नहीं हूं।’ पुरुष की आवाज, ‘तू रुक थोड़े दिन, तेरी औकात क्या है? मुझे जमीन के कागज ट्रांसफर करो या तो पेपर सुजीत के नाम ट्रांसफर करो या मेरे नाम।’ नवभारत टाइम्स ऑनलाइन इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है।

कई सालों से मिल रही धमकी
शिकायतकर्ता महिला ने कहा, ‘मुंबई पुलिस और ईडी को शिकायत की है। मुझे कॉल और पेपर के जरिए धमकी मिली है। महिला ने दावा किया, ऑडियो में मेरे और संजय राउत के बीच बातचीत है। ऑडियो में कई अपशब्द कहे गए हैं। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि इस तरह की भाषा क्यों इस्तेमाल हो रही है। मुझे पिछले कई सालों से धमकियां मिली हैं और डराया जा रहा है। पुलिस में शिकायत मिलने के बावजूद कोई सपोर्ट नहीं मिला।’

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...