9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यबिहार में बेगूसराय के बाद बेतिया गोलियों की धायं-धायं से दहला, घर...

बिहार में बेगूसराय के बाद बेतिया गोलियों की धायं-धायं से दहला, घर में घुसकर 7 को गोली मारी

Published on

बेतिया

बिहार के पश्चिम पंचारण के बेतिया में गोलीकांड हुआ है। यहां अपराधियों ने सात लोगों को गोली मार दी है। गोलीबाजी की घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई है। गोलीबाजी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

घटना अहिरौल गांव की
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी के अहिरौली गांव की है। यहां हथियारबंद तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सात लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से सभी घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार, तीन की संख्या में बदमाशों ने अहरौली गांव निवासी राजा बाबू पटेल के घर में घुसकर जमकर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

आपसी रंजिश में दिया घटना को अंजाम
योगापट्टी थाना पुलिस के मुताबिक, घटना को आपसी रंजिश में अंजाम दिया है। वारदात के लिए तीन शूटरों को किराए पर बाहर से बुलाया गया था। इसमें एक एक शूटर को गांव वालों ने पकड़ लिया था, जिसे पुलिस ने पहुंचने पर अपनी गिरफ्त में ले लिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, विजय पटेल और रुस्तम मिया सहित 7 लोगों को गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...