17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'राहुल गांधी कांग्रेस का काम तमाम करने के बाद INDIA गठबंधन का...

‘राहुल गांधी कांग्रेस का काम तमाम करने के बाद INDIA गठबंधन का पिंड-दान भी करेंगे’, आचार्य प्रमोद कृष्णम के बिगड़े बोल

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा में कांग्रेस और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की करारी शिकस्त के बाद विपक्षी खेमें में हलचल मची है। अलायंस के निशाने पर कांग्रेस है। सबसे पहले टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने खोला है। उन्होंने इंडिया अलायं, का नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर की है। अब इस मामले पर कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राहुल गांधी कांग्रेस के अंतिम संस्कार की तरह ही इंडिया गठबंधन का पिंडदान करेंगे।

समाचार न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में प्रमोद कृष्णम ने कहा, ‘देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली 150 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस को कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस जो इस देश के घर-घर में थी। उस कांग्रेस को आज कोई पानी देने वाला नसीब नहीं हो रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसकी जिम्मेदारी इस सल्तनत के आखिरी बादशाह राहुल गांधी की है। इस सल्तनत के आखिरी शहजादे राहुल गांधी है। जिस तरह बहादुर शाह जफर ने मुगलिया सल्तनत को खत्म कर दिया था। ठीक उसी तरह राहुल गांधी ने इस कांग्रेस की सल्तनत को खत्म कर दिया।’

कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, ‘अब कांग्रेस खत्म हो चुकी है। विपक्ष ने अपना नेता राहुल गांधी को बनाया। जिसका नाम इंडिया गठबंधन दिया। मेरा पक्का भरोसा है और आप मेरी बात को नोट कर लेना, आज की तारीख और समय भी लिख लेना। जिस तरह राहुल गांधी ने कांग्रेस का अंतिम संस्कार किया। उसी तरह इस इंडिया गठबंधन का पिंडदान बहुत जल्दी कर देंगे।’

बीजेपी ने किया कटाक्ष
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के कथित बयान ‘इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार’ पर बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुझे लगता है कि इसका मतलब है कि पवार साहब यह कहना चाहते हैं कि राहुल गांधी का नेतृत्व सक्षम नहीं है और कांग्रेस अब नेतृत्व नहीं कर सकती। इसलिए पवार साहब की दिशा एक तरफ है और शब्द दूसरी तरफ। केवल समय ही बताएगा कि उनके दिमाग में क्या है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...