रायपुर
छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अधेड़ महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज तथा स्थानीय मुखबिरों की मदद से की। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बीच यह विवाद हुआ। बदमाशों ने महिला के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाशों ने महिला की लाश को पुल के नीचे पाइप में छिपा दिया।
केवरा बाई की हत्या के आरोप में टिकरापारा में रहने वाली रवि निषाद, खूब सिंग सेन तथा गरियाबंद, फिंगेश्वर निवासी तोरण विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार केवरा बाई की लाश 23 मई को कमल विहार सेक्टर चार में पुल के नीचे पाइप में मिली थी। महिला के मंगलसूत्र, चूड़ी तथा साड़ी के आधार पर केवरा बाई के बेटे ने शिनाख्ती की।
महिला आदतन शराबी थी
केवरा बाई के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां 18 मई से घर से लापता हो गई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 मई को टिकरापारा थाने में की थी। पुलिस ने बताया कि महिला आदतन शराबी थी। महिला जिस दिन से अपने घर से निकली थी, उस दिन से वह घूम-घूम कर लोगों से मांग कर शराब पी रही थी। पुलिस ने जिन तीन लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
