6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यPK के बाद BPSC ने खान सर और गुरु रहमान को भेजा...

PK के बाद BPSC ने खान सर और गुरु रहमान को भेजा लीगल नोटिस, आयोग को बदनाम करने का आरोप

Published on

पटना ,

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शनिवार को कहा कि उसने ‘राजनेताओं सहित कई व्यक्तियों’ को कानूनी नोटिस जारी किया है, जिन्होंने 13 दिसंबर को राज्य भर में आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) को लेकर विवाद में निकाय के खिलाफ ‘निराधार’ आरोप लगाए हैं. बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, ‘आयोग ने राजनेताओं, कोचिंग सेंटरों से जुड़े कुछ लोगों सहित कई व्यक्तियों को नोटिस भेजा है, जिन्होंने बीपीएससी के खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं. जल्द ही कुछ और नोटिस भेजे जाएंगे.’

प्रशांत किशोर को मिला नोटिस
हालांकि परीक्षा नियंत्रक ने उन लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया जिन्हें नोटिस भेजा गया है, लेकिन जन सुराज पार्टी के उपाध्यक्ष वाई वी गिरी ने पुष्टि की कि नोटिस प्राप्त करने वालों में से एक पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं, जो आमरण अनशन के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण फिलहाल अस्पताल में हैं. गिरि ने कहा कि नोटिस ‘गलत तरीके से लिखा गया है और इसे नज़रअंदाज किया जाना चाहिए.’

BPSC के नोटिस में प्रशांत किशोर से कहा गया है कि वे एकीकृत 70वीं CCE में गड़बड़ी के बारे में अपने आरोपों का समर्थन करने के लिए सात दिनों के भीतर ‘अकाट्य और सत्यापन योग्य सबूतों और साक्ष्यों की पूरी डिटेल’ दें. नोटिस में किशोर पर मानहानिकारक और निराधार बयान देने का आरोप लगाया गया है.

नोटिस के अनुसार, किशोर ने हाल ही में इंटरव्यू में आरोप लगाया कि ‘बच्चों की नौकरियां 1 करोड़ रुपये से 1.5 करोड़ रुपये में बेची गईं’ और दावा किया कि यह घोटाला ‘1,000 करोड़ रुपये से अधिक’ का है.

खान सर को भी भेजा गया नोटिस
नोटिस पाने वाले अन्य व्यक्ति में पटना स्थित ट्यूटर और यूट्यूबर खान सर हैं, जिन्होंने BPSC की कार्रवाई पर अपनी नाराजगी जताई. खान सर ने कहा, ‘हां, मुझे विरोध कर रहे BPSC उम्मीदवारों के समर्थन में दिए गए मेरे भाषणों के लिए BPSC से कानूनी नोटिस मिला है. मैं अपने वकीलों से सलाह लेने के बाद जल्द ही अपना जवाब भेजूंगा. लेकिन, एक बात मैं जरूर कहना चाहूंगा कि मैं छात्रों के हित के लिए लड़ता रहूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘हम 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं से संबंधित मुद्दे पर पटना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं.’

पुलिस ने खान सर से जुड़े पटना स्थित एक कोचिंग संस्थान के खिलाफ भी बीपीएससी परीक्षा से संबंधित कथित रूप से गलत सूचना फैलाने के आरोप में एक नई FIR दर्ज की है. बीपीएससी के सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस संबंध में पटना स्थित कई अन्य व्यक्तियों और कोचिंग संस्थानों के मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं.

​​पप्पू यादव ने 12 जनवरी को बिहार बंद की अपील की
इस बीच, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने बीपीएससी की 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है. कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ गर्दनी बाग का दौरा किया, जहां बीपीएससी के अभ्यर्थी 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पिछले तीन सप्ताह से धरना दे रहे हैं. उन्होंने छात्रों के समर्थन में कुछ समय के लिए धरना स्थल पर मौन व्रत भी रखा.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...