11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमले के बाद सहमे दिल्ली के कश्मीरी स्टूडेंट, डर…कहीं निशाने पर...

पहलगाम हमले के बाद सहमे दिल्ली के कश्मीरी स्टूडेंट, डर…कहीं निशाने पर न आ जाएं

Published on

नई दिल्ली:

कश्मीर में आतंकी हमले से देश दहला हुआ है। तनाव और संवेदनशील माहौल के दौरान कश्मीर से बाहर रह रहे स्टूडेंट्स भी अलर्ट मोड पर हैं। दिल्ली समेत सभी राज्यों में रहे कश्मीरी स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए उनके घरवाले भी परेशान हैं। जम्मू कश्मीर स्टूडेंट्स असोसिएशन ने देशभर में मौजूद कश्मीरी स्टूडेंट्स को सावधान रहने की अपील की है।

उनका कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के साथ डर, गुस्से और शोक का माहौल है। इस वजह से देशभर के कश्मीरी स्टूडेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। असोसिएशन ने सभी स्टूडेंट्स से कहा है कि वो इस संवेदनशील वक्त में शांत और सर्तक रहें। किसी राजनीतिक चर्चा में न पड़ें और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में संवेदनशील पोस्ट न करें क्योंकि ऐसी हरकतें प्रतिक्रिया को भड़का सकती हैं और उन्हें नुकसान भी हो सकता है।

सुरक्षा को लेकर हो सकता है रिस्क
असोसिएशन के नेशनल कन्वीनर नसीन खुचामी का कहना है कि हमने कश्मीरी स्टूडेंट्स से अपील की है कि सोशल मीडिया एक्टिविटी में पॉलिटिकल डिबेट और टिप्पणियां न करें। हालात ऐसे बने हुए हैं कि अगर कोई ऐसा करता है तो सुरक्षा पर रिस्क हो सकता है।

असुरक्षित नहीं, लेकिन सतर्क जरूर
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पढ़ रहे कश्मीरी स्टूडेंट बताते हैं कि इस हादसे ने मुझे चौंका दिया है, यह क्रूरता है। वो टूरिस्ट थे, जिन्हें बख्शा नहीं गया। इस बीच दिल्ली में मैं असुरक्षित महसूस तो नहीं कर रहा हूं, मगर सतर्क जरूर हूं क्योंकि गम और गुस्से का माहौल है और एक चिंगारी मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। हम ग्रुप में निकलने से परहेज कर रहे हैं।

कश्मीरी स्टूडेंट्स पहले भी आए टारगेट पर
किराए पर जामिया नगर में रहने वाले एक कश्मीरी स्टूडेंट कहते हैं, कश्मीरी होने के नाते मैं थोड़ा सर्तक हूं, क्योंकि मेरा परिवार चिंतित है। पहले भी कश्मीरी स्टूडेंट्स अलग-अलग शहरों में ऐसा कुछ होने पर टारगेट हुए हैं। कश्मीर के आतंकवाद ने हमारी पढ़ने तक की आजादी छीनी है। जो पहलगाम में हुआ, वो हद से बदतर घटना है। जो चले गए, उनके परिवार को लेकर सोच पर बेचैनी होती है।

रह-रहकर कॉल कर रहे हैं परिवार वाले
ओखला में रहने वाले कश्मीरी स्टूडेंट सुहैब कहते हैं, डर तो है क्योंकि आप कश्मीरियों के खिलाफ गुस्सा सोशल मीडिया में पढ़ सकते हैं। आतंक के खिलाफ गुस्सा जायज है, हम ही इस गुस्से और गम में शरीक हैं। मगर यह गुस्सा हम पर ना निकले, इसके लिए हमारे परिवार भी परेशान हैं। कश्मीर में तनाव है। मेरे परिवार वाले रह-रहकर कॉल कर रहे हैं।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
जम्मू कश्मीर स्टूडेंट्स असोसिएशन के नेशनल प्रेजिडेंट उमर जमाल कहते हैं कि कोई भी कारण, विचारधारा इस क्रूरता को सही नहीं ठहरा सकती। मासूम लोगों की हत्या मानवता की हत्या है। हमले ने हमें हिला दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी स्टूडेंट्स अगर कोई भी मुश्किल का सामना कर रहे हैं, उनके लिए हमने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जो सोशल मीडिया में भी दिए गए हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाके में कश्मीरी स्टूडेंट्स रहते हैं। जामिया नगर, बटला हाउस, ओखला, नॉर्थ कैंपस के आसपास के इलाके समेत कई इलाकों में किराए के कमरों में वो रहते हैं। जामिया, डीयू, जेएनयू समेत कई यूनिवर्सिटी में वो पढ़ते हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...