12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपहलगाम अटैक के बाद फायरिंग से गूंज रहा LOC, बॉर्डर पर भारत...

पहलगाम अटैक के बाद फायरिंग से गूंज रहा LOC, बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तानी के बीच बढ़ी तनातनी

Published on

श्रीनगर/नई दिल्ली:

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर तनाव चरम पर है और भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए और किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीर दौरे से लौटकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घाटी और एलओसी में मौजूदा हालात और सेना की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस बीच पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के जिस तरह बयान आ रहे हैं उससे साफ है कि पाकिस्तान बेहद दबाव में है और वह अंतराष्ट्रीय समुदाय को बीच में लाने की कोशिश कर रहा है।

दो रातों से रुक-रुक कर होती रही फायरिंग
गुरुवार रात और फिर शुक्रवार रात को भी एलओसी पर कई जगहों पर रूक-रुक कर फायरिंग होती रही। पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे की फायरिंग की गई तो भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया। हालांकि अभी दोनों तरफ से स्मॉल आर्म्स का ही इस्तेमाल हो रहा है और बड़े हथियारों की फायरिंग नहीं हुई। इंटेलिजेंस एजेंसी सूत्रों के मुताबिक एलओसी के दूसरी तरफ आतंकियों के लॉन्च पैड इस वक्त खाली हो गए हैं और उनमें जो आतंकी होते थे उन्हें पीछे आतंकियों के ट्रेनिंग कैंपों में शिफ्ट कर दिया गया है। ट्रेंनिंग कैंप ज्यादा अंदर होते हैं जबकि लॉन्च पैड एलओसी के पास ही होते हैं। एलओसी पार आतंकियों के लॉन्च पैड कोई अलग से इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होता है बल्कि एलओसी के पास पाकिस्तान आर्मी की जो पोस्ट हैं उनके आसपास के घर को ही आतंकी अपने लिए इस्तेमाल करते हैं, और जिन घरों को वे इस्तेमाल करते हैं उन्हें लॉन्च पैड के तौर पर चिन्हित किया गया है। जब आतंकी एलओसी से घुसपैठ की कोशिश करते हैं तो वे इन लॉन्च पैड में रूककर फिर आगे की तरफ बढ़ते हैं और उनकी घुसपैठ की कोशिश में कई बार पाकिस्तानी आर्मी उन्हें कवर फायर देती है, ताकि वे घुसपैठ कर सकें।

अंतराष्ट्रीय समुदाय को बीच में लाने की कोशिश
पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बीच में लाने की कोशिश हो रही है। दुनिया भर के कई देश पहलगाम पर हुए आतंकी हमले की निंदा कर चुके हैं। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने भी बयान जारी कर पहलगाम हमले की निंदा की है। साथ ही बयान में कहा गया है कि हमला करने वालों, उन्हें सहयोग करने वालों, उन्हें वित्तीय सहायता देने वालों और उनके समर्थकों को जिम्मेदार ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की जरूरत है। सिक्योरिटी काउंसिल के मेंबर्स की तरफ से कहा गया कि किसी भी उद्देश्य, स्थान, समय या किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए सभी आतंकवादी कृत्य आपराधिक और अनुचित हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर-पख्तूनख्वा में पाकिस्तान सैन्य अकादमी में बोलते हुए कहा कि एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखते हुए, पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। हालांकि पहले हुए आतंकी हमले देखें जाएं तो यह पाकिस्तान हर बार कहता रहा है। मुंबई में हुए आतंकी हमले में और फिर पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान ने यही कहा था।

लश्कर के शेडो संगठन ने कहा हमने नहीं किया हमला
पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले टीआरएफ (लश्कर ए तैयबा का शैडो संगठन) ने अब कहा है कि ‘हमले में हमारा हाथ नहीं है। हमारा डिजिटल प्लेटफॉर्म हैक किया गया और हमले की जिम्मेदारी लेने वाला मैसेज डाला गया’। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि भारत की तरफ से प्रेशर बढ़ने के बाद पाकिस्तान की ISI के दबाव में अब आतंकी संगठन ने ये स्टेटमेंट जारी किया है। टीआरएफ लश्कर का शैडो संगठन है। साल 2023 में भारत सरकार ने आतंकियों के शैडो संगठनों को UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित किया था। इसमें दि रजिस्टेंस फ़्रंट यानी TRF, पीपल्स एंटी फ़ासिस्ट फ़्रंट (PAFF), जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स (JKGF) और खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) शामिल थे। इन पर बैन लगाते होम मिनिस्ट्री ने लिखा था कि TRF लश्कर का एक शैडो ऑर्गेनाइजेशन है जो साल 2019 में एक्टिव हुआ था। यह कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमले, निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने, प्रतिबंधित आतंकी संगठनों को हथियार मुहैया करने, आतंकियों की भर्ती, ड्रग और हथियारों की LOC पार से स्मगलिंग करने में शामिल है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...