15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराजस्थान में 29 जनवरी को सारे गांव रहेंगे बंद, किसान महापंचायत ने...

राजस्थान में 29 जनवरी को सारे गांव रहेंगे बंद, किसान महापंचायत ने की अनूठे आंदोलन की घोषणा, जानिए क्यों

Published on

जयपुर

राजस्थान में किसान महापंचायत 29 जनवरी को एक अनूठा आंदोलन शुरू करने जा रही है। इसके तहत महापंचायत की ओर से ‘गांव बंद’ आंदोलन किया जाएगा। इसमें राजस्थान के 45 हजार 537 गांवों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आव्हान किया गया है। महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने जयपुर जिले के दूदू में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। इस आंदोलन का उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गांरटी के कानून को लागू करवाना है।

29 जनवरी को प्रदेश के सभी गांव रहेंगे बंद
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि 29 जनवरी को प्रदेश के गांवों को बंद के तहत 45 हजार 537 गांवों को इसमें शामिल होने का आव्हान किया है। उन्होंने बताया कि आंदोलन में गांव का उत्पाद गांव में ही रहेगा। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर बस, जीप, रेल या अन्य किसी भी यातायात साधन का उपयोग नहीं किया जाएगा। न ही ग्रामीण बाहर यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को गांव का कोई सामान खरीदना है, तो उसे गांव आकर ही खरीदना होगा।

आंदोलन से किसानों को मिलेगी मोलभाव की शक्ति
राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट ने बताया कि इस आंदोलन का उद्देश्य गांव की वस्तुएं गांव में ही उपलब्ध होगी। इसके कारण लोगों को शुद्ध वस्तुएं मिलेगी। इसके अलावा किसानों के पास मोलभाव करने की शक्ति भी आएगी। वह अपनी वस्तुओं का दाम स्वयं निर्धारित करेगा। उन्होंने कहा कि यह गांव बंद स्वेच्छा पर आधारित होगा। इस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं होगा। उन्होंने आंदोलन को आपसे प्रेम और भाईचारे के साथ जन समर्थन से पूरा करने की बात कही।

खेत को पानी-फसल को दाम’ का दिया नारा
प्रेस काॅन्फ्रेंस में महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि इस आंदोलन को लेकर ‘खेत को पानी-फसल को दाम’ का नारा दिया गया हैं। उन्होंने आंदोलन की सफलता के लिए प्रदेश भर के गांवों सम्पर्क कर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘खेत को पानी’ के लिए सिंचाई योजनाएं प्राथमिकता से बनाने और ‘फसल को दाम’ के लिए खराब फसल की क्षतिपूर्ति के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी कानून यथा शीघ्र बनाने के विषयों की प्रमुखता रहेगी। इस दौरान किसान महापंचायत के युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चैधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...