22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यआंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण को मिली जान से मारने...

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Published on

हैदराबाद,

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी मिली है. सोमवार शाम को पवन कल्याण के आवास पर जान से मारने की धमकी वाला फोन आया. सूत्रों ने बताया कि कल्याण को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी.

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को इस कॉल के बारे में सूचित कर दिया गया है तथा घटना की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि धमकी देने वाला कौन था और कहां से कॉल की गई थी. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

कल्याण ने कुछ समय पहले पेश किया था बिल
आपको बता दें कि अभिनेता से नेता बने कल्याण ने पिछले महीने ही राज्य विधानसभा में सोशल मीडिया दुरुपयोग संरक्षण विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा था और सरकार से ऑनलाइन उत्पीड़न के मुद्दों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था. विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने सार्वजनिक हस्तियों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाकर किए जाने वाले ऑनलाइन उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की थी.

उन्होंने कहा था कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, राजनीतिक नेता लोगों को नियंत्रित करने और डराने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. कल्याण ने तर्क दिया कि साइबर धमकी का यह चलन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए हानिकारक है और आंध्र प्रदेश को अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने में उदाहरण पेश करना चाहिए.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...