15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअन्ना यूनिवर्सिटी दुष्कर्म केस: CM स्टालिन ने माना आरोपी उनकी पार्टी का...

अन्ना यूनिवर्सिटी दुष्कर्म केस: CM स्टालिन ने माना आरोपी उनकी पार्टी का समर्थक है सदस्य नहीं

Published on

चेन्नई,

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्वीकार किया है कि अन्ना विश्वविद्यालय में लड़की के साथ हुए यौन उत्पीड़न का आरोपी DMK का समर्थक था. ये बात उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा में कबूल की. हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी पार्टी का सदस्य नहीं है. तमिलनाडु विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बोलते हुए स्टालिन ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में जिसे गिरफ्तार किया गया है, वो व्यक्ति DMK का सदस्य नहीं है.

हालांकि उन्होंने ये बात स्वीकार की है कि आरोपी DMK का समर्थक था. उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है और विश्वविद्यालय को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है.

‘आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी’
स्टालिन ने DMK के नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीरों का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि ‘वह मंत्रियों और राजनेताओं के साथ तस्वीरें ले सकता था, इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन वह डीएमके का सदस्य नहीं है.’मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्पष्ट करता हूं कि आरोपी भले DMK का समर्थक था लेकिन मैं कार्रवाई करूंगा. स्टालिन ने साफ किया कि हमने आरोपी को नहीं बचाया, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और जेल में डाल दिया.

AIADMK ने किया वॉकआउट
विपक्षी पार्टी AIADMK ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया और पार्टी के सभी नेता सदन के बाहर निकलकर धरना देने लगे. स्टालिन के भाषण के बाद अन्नाद्रमुक नेता ने कहा कि हम सीएम की निंदा करते हैं. वहीं AIADMK के नेताओं ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए ‘झूठ मत बोलो’ के नारे लगाए.

अन्नामलाई ने खुद को कोड़े मारे
अन्ना विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा के साथ कैंपस के अंदर यौन उत्पीड़न किया गया था. इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था. मामले को तूल पकड़ता देख तमिलनाडु पुलिस ने जनता से घटना के बारे में गलत सूचना फैलाने से बचने के लिए कहा था. बीजेपी के राज्य प्रमुख के. अन्नामलाई ने खुद को कोड़े मारे थे और न्याय की मांग की थी. वहीं मामले में न्याय की मांग को लेकर पार्टी की महिला शाखा ने मदुरै से चेन्नई तक विरोध मार्च निकाला था.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...