11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यसेना जल्द इनका का इलाज करे… लालू यादव ने संसद का अपना...

सेना जल्द इनका का इलाज करे… लालू यादव ने संसद का अपना पुराना Video शेयर कर बोल दिया हमला

Published on

पटना

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ। इस हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हमले में कई भारतीय पर्यटक शहीद हो गए। इससे लोगों में गुस्सा है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। सिंधु जल समझौते को रोक दिया गया है। पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा भी नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मधुबनी में एक सभा में कहा कि आतंकवादियों को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी उन्होंने कभी सोची भी नहीं होगी। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी आतंकवाद के खिलाफ अपनी बात रखी है। उन्होंने संसद में दिए अपने भाषण का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने आतंकवाद को देश के लिए ‘नासूर’ बताया है।

आतंकवाद का इलाज जल्द से जल्द होना चाहिए: लालू
लालू प्रसाद यादव ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो संसद में दिए गए उनके पुराने भाषण का है। इसमें वे आतंकवाद को देश के लिए ‘नासूर’ बताते हैं। लालू कहते हैं कि आतंकवाद एक ऐसी बीमारी है, जो देश को अंदर से खोखला कर रही है। आतंकवाद का इलाज जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को सेना को पूरी छूट देनी चाहिए।

लालू यादव ने याद दिलाई कारगिल युद्ध की बात
लालू प्रसाद ने अपने भाषण में कारगिल युद्ध की बात भी याद दिलाई। लालू ने कहा कि ‘कारगिल में बिहार रेजीमेंट के कई जवान शहीद हुए थे। उनके शव बिहार आते थे। तब उनके पार्थिव शरीर को मैं कंधा लगाता था, राबड़ी देवी कंधा लगाती थीं। तब मैंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए ऐलान किया- जवानों पीछे मत देखना, डटे रहना। तुम्हारे साथ बिहार और पूरा देश है।’

यूपीए सरकार का जिक्र कर रहे लालू यादव
राजद सुप्रीमो ने यह भी कहा कि जब देश में उनके गठबंधन (यूपीए) की सरकार थी, तब किसी आतंकवादी की हिम्मत नहीं थी कि वह भारत की तरफ आंख उठाकर देख सके। अपने पुराने वीडियो के माध्यम से लालू यादव ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार को निर्णायक कदम उठाने चाहिए।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...