9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसिपाही बनते हीउत्तर प्रदेश: शादी से मुकर गया प्रेमी, प्रेमिका को पिलाया...

सिपाही बनते हीउत्तर प्रदेश: शादी से मुकर गया प्रेमी, प्रेमिका को पिलाया तेजाब, दिल्ली एम्स में भर्ती

Published on

रामपुर

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक युवक बीए की छात्रा से चार साल तक यौन शोषण करता रहा। इस दौरान दो बार छात्रा प्रेग्नेट हो गई। युवक ने उसका दो बार गर्भपात कराया। युवक जब पीएसी में सिपाही बन गया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो सिपाही ने उसको तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। पीड़िता का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां ने आरोपी सिपाही के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। केमरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि चार अक्टूबर को रात करीब 10 बजे उसकी बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही बेटी ने तेजाब पी लिया है। उसको बिलासपुर और रुद्रपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर हालत में सुधार नहीं होने पर गंभीर अवस्था में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।

दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान जब छात्रा का स्वास्थ्य थोड़ा सही हुआ तो मां ने बेटी से तेजाब पीने का कारण पूछा। इस पर बेटी ने बताया कि गांव का युवक पिछले चार साल से उससे प्रेम करता रहा है। इस दौरान 2021 में उसकी नौकरी पीएसी में सिपाही के पद पर लग गई। युवक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा।

युवती जब भी शादी की बात करती तो युवक कुछ और पैसे इकट्ठे करने की बात कहकर टाल देता था। इस दौरान युवती दो बार प्रेग्नेट हो गई। उसने युवती का गर्भपात करा दिया। आरोप है कि चार अक्टूबर को सिपाही छुट्टी लेकर घर आया और रात आठ बजे युवती को पास बुलाया। उसने बताया कि उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई है और उसने उससे शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी सिपाही ने युवती को तेजाब पीने को दे दिया। गुस्से में आकर युवती ने तेजाब पी लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...