8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यअशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे का चुनाव प्रचार कर बुरे फंसे, जानिए वजह

अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे का चुनाव प्रचार कर बुरे फंसे, जानिए वजह

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में प्रचार करना भारी पड़ सकता है। शशि थरूर की आपत्ति के बाद केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि वह इस मामले को दिखवा रहे हैं। बता दें, दो दिन पहले सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर मल्लिकार्जुन खड़गे को जिताने की अपील की थी। इस पर दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि इस मामले को मधुसूदन मिस्त्री को देखना चाहिए। अब मिस्त्री ने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। मामले की जांच करवा रहे हैं कि इस पर क्या कार्यवाही हो सकती है।

विधायक दल का नेता प्रचार नहीं कर सकता
उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण की गाइडलाइंस के अनुसार विधायक दल का नेता प्रचार नहीं कर सकता। प्राधिकरण की गाइडलाइंस के तहत विधायक दल के नेता समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों को प्रचार करने पर पाबंदी लगाई गई है। यदि कोई प्रचार करना चाहता है तो उसे पहले पद से इस्तीफा देने के निर्देश दिए गए थे। बता दें सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खरगे के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। वीडियो में सीएम गहलोत खुलकर मल्लिकार्जुन खरगे के पक्ष में प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए इस पर ऐतराज जताया था। इसके बाद मधुसूदन मिस्त्री का यह बयान आया है।

गहलोत थरूर की कर चुके हैं आलोचना
उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत में शशि थरूर के कांग्रेस अध्यक्ष के उम्मीदवार बनने की इशारों ही इशारों में आलोचना की थी। सीएम गहलोत ने कहा कि शशि थरूर अभिजात्य वर्ग से आते हैं। जमीन से जुड़े नेता नहीं है। पार्टी को मजबूती प्रदान नहीं कर सकते। शशि थरूर को अंतर्राष्ट्रीय मामलों की जानकारी है, लेकिन किसी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए यह मायना नहीं रखता है। जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे जमीनी नेता है। अपने 50 साल के राजनीतिक करियर में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है।

खड़गे और थरूर नहीं आए राजस्थान
बता दें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे। चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर देशभर में अपने प्रचार में जुटे हैं। हालांकि, राजस्थान में पिछले महीने खड़े हुए सियासी संकट के चलते दोनों ही नेता प्रचार के लिए नहीं आए। दोनों ने डेलिगेट्स को फोन कर अपने लिए वोट मांगे। दोनों की ओर से राजस्थान के सभी 413 डेलिगेट्स को रिकॉर्डेड कॉल गए। साथ ही उनकी टीम ने तमाम डेलिगेट्स को फोन भी किए हैं। पिछले दो दिनों में कॉल्स की फ्रीक्वेंसी तेजी से बढ़ी। डेलिगेट्स को दिनभर में 3 से 4 कॉल्स किए जा रहे हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...