9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यआसिफ, आदिल और अब विस्फोट में उड़ा आतंकी फारुख का घर, कश्मीर...

आसिफ, आदिल और अब विस्फोट में उड़ा आतंकी फारुख का घर, कश्मीर में पहलगाम हमले का हिसाब

Published on

श्रीनगर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन जारी है। बैसरन वैली हमले में शामिल लश्कर ए तैयबा के आतंकी आसिफ शेख और आदिल हुसैन ठाेकर के घरों को तबाह करने के बाद सुरक्षाबलों की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शनिवार को सुरक्षाबलों ने आतंकी फारूक अहमद तेदवा के घर को विस्फोट से उड़ा दिया गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल जीरो टॉलरेंस के साथ सफाए में जुटे हैं।

कुलगाम में बड़ा एक्शन
सुरक्षाबलों से मिली जानकारी के अनुसार फारूक अहमद तेदवा अभी पाकिस्तान में हैं। सेना की तरफ यह कार्रवाई उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के नारिकूट कलारूस में की गई।इसमें लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी फारूक अहमद तेदवा के घर को बम से उड़ा दिया है। फारूक के ऊपर कश्मीर में निर्दोष नागरिकों की हत्या का आरोप है। वह अभी पाकिस्तानी सेना के साथ काम कर रहा है।

छह आतंकियों के घर तबाह
लश्कर ए तैयबा से जुड़े और लंबे समय से फरार चल रहे आतंकियों पर जम्मू-कश्मीर में अब तक सबसे बड़ा एक्शन लिया जा रहा है। परिवार के लोगों को निकालने के बाद आतंकियों के घरों को बम विस्फोट और बुलडोजर से गिराया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने अभी आधा दर्जन आतंकियों की घर तबाह करके कम तोड़ दी है। सुरक्षबलों को स्पेसफिक इनपुट में पता चला है कि 14 लोकल आतंकी एक्टिव हैं। इस सभी के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

लोकल नेटवर्क पर सेना की चोट
पहलगाम की बैसरन वैली में टूरिस्ट को धर्म पूछकर मारे जाने के बाद सेना का एक्शन जारी है। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और लोकल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों के लोकल नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है। बैसरन वैली में दक्षिण कश्मीर में रहने वाले आसिफ और आदिल के सहयोग से ही अटैक किए जाने की बात सामने आई है। आदिल की मां शहजादा बानो ने सेना से एनकाउंटर की मांग की है। वह 2018 से फरार चल रहा है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...