8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यधर्म पूछा, जाति नहीं… पहलगाम नरसंहार के बाद क्‍या बीजेपी के इस...

धर्म पूछा, जाति नहीं… पहलगाम नरसंहार के बाद क्‍या बीजेपी के इस पोस्‍टर पर भड़के अखिलेश यादव?

Published on

लखनऊ:

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश की लहर है। सत्‍ता पक्ष के साथ विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं ने इस आतंकी घटना की निंदा की है। इस बीच, सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने एक पोस्‍टर को लेकर बीजेपी पर हमला बोल दिया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अखिलेश बीजेपी छत्‍तीसगढ़ के X हैंडल पर शेयर किए गए पोस्‍टर से भड़क गए हैं। ये पोस्‍टर पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने X हैंडल पर लिखा है- ‘भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के बेहद दर्दनाक हादसे पर बचकाना विज्ञापन छापकर साबित कर दिया है कि भाजपाइयों की संवेदना उनके प्रति शून्य है, जिन्होंने अपना जीवन खोया है और जिनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाजपा अब ये विज्ञापन हटवा भी देगी तो भी उसका ये पाप उसके कट्टर समर्थक तक माफ नहीं करेंगे। भाजपा हमेशा आपदा में अपनी सत्ता और सियासत के लिए अवसर ढूंढती है। भाजपा अपनी सत्ता के सिवा किसी की सगी नहीं है। घोर निंदनीय!’

बीजेपी छत्‍तीसगढ़ ने शेयर किया है पोस्‍टर
दरअसल, बीजेपी छत्‍तीसगढ़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा पोस्‍टर शेयर किया है। इसमें लिखा है- ‘धर्म पूछा, जाति नहीं। याद रखेंगे।’ इसी पोस्‍टर पर अखिलेश यादव ने अपनी नाराजगी जताई है। इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर में प्राथमिकता के सर्वोच्च स्तर पर सबसे पहले सुरक्षा के वातावरण को सुनिश्चित करने की जरूरत है। तभी स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का जीवन सुरक्षित रह सकता है। सुरक्षा से ही भरोसा जागता है और एकता-अखंडता का भाव भी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...