11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमहिलाओं के ब्रेस्ट को छूने का प्रयास रेप नहीं… और कलकत्ता हाई...

महिलाओं के ब्रेस्ट को छूने का प्रयास रेप नहीं… और कलकत्ता हाई कोर्ट ने पलट दिया निचली अदालत का फैसला

Published on

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में एक यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने काफी अहम टिप्पणी की है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता के स्तनों को छूने का प्रयास गंभीर यौन उत्पीड़न है। यह बलात्कार का नहीं है। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने पोक्सो के तहत दर्ज हुए एक मामले में आरोपी को गंभीर यौन उत्पीड़न और बलात्कार का प्रयास दोनों का दोषी मानते हुए उसे 12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।

निचली कोर्ट का फैसला पलटा
कलकत्ता हाई कोर्ट ने निचली कोर्ट निचली अदालत द्वारा पोक्सो के तहत एक आरोपी को दोषी ठहराने और सजा सुनाने के पहले के आदेश को निलंबित कर दिया। इस मामले में निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। आरोपी की अपील पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी और न्यायमूर्ति बिस्वरूप चौधरी की खंडपीठ ने यह भी कहा कि मामले में पीड़िता की चिकित्सा जांच में किसी भी तरह के प्रवेश या प्रवेश के प्रयास का संकेत नहीं मिला।

एक बार ऐसी टिप्पणी पर हो चुका विवाद
कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे में स्तन को छूना एक गंभीर यौन उत्पीड़न है, लेकिन इस बलात्कार का प्रयास का नहीं माना जा सकता है। पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में उसके स्तनों को छूने की कोशिश की। हालांकि, इसके साथ ही खंडपीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी टिप्पणियों का अपील की सुनवाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। गौरतलब हो कि ऐसे ही एक मामले को काफी विवाद खड़ा हुआ था। जब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा था कि हिला के निजी अंग पकड़ना और नारा तोड़ना दुष्कर्म की कोशिश नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...