11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव के जन्मदिन पर 'बाबा-बुआ' ने दी बधाई, सपा कार्यकर्ताओं ने...

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ‘बाबा-बुआ’ ने दी बधाई, सपा कार्यकर्ताओं ने बता दिया भावी प्रधानमंत्री

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर प्रदेश भर में जश्न मनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से केक काटे जा रहे हैं। पीडीए पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर लखनऊ की समाजवादी पार्टी के बाहर लगा पोस्टर चर्चा में आ गया है। सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी गई है। सपा कार्यकर्ता मंजीत यादव और गुंजन सिंह की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें उन्हें भावी प्रधानमंत्री करार दिया गया है। साथ ही, पोस्टर में लिखा गया है, ‘आप हैं, विश्वास है’। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जश्न मनाया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रविवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में उनकी दीर्घायु के लिए हवन-पूजन किया गया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, अखिलेश के जन्‍मदि‍न से एक दिन पहले रविवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रयागराज परेड मैदान में पार्टी के 5100 झंडे लगाए गए।

सीएम योगी ने दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।

बुआ ने भी दी शुभकामनाएं
बुआ से चर्चित बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सांसद अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके लम्बी उम्र की शुभकामनायें। उनके परिवार वालों को भी इस अवसर की दिली मुबारकबाद।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...