15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'बांग्लादेश भी छटपटा रहा है, उसको भी पानी बंद करने समय', निशिकांत...

‘बांग्लादेश भी छटपटा रहा है, उसको भी पानी बंद करने समय’, निशिकांत ने ‘गंगा जल संधि’ को लेकर की ये मांग

Published on

रांचीः

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से ‘सिंधु जल संधि’ को स्थगित कर दिया गया है। वहीं अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश के साथ ‘गंगा जल संधि’ को भी रद्द करने की मांग की है।गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बांग्लादेश पर निशाना साधा। निशिकांत ने अपने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है। उसको भी गंगा नदी का पानी बंद करने का समय आ गया है। पानी पीकर जीएगा हमसे, गाएगा पाकिसतान से।’

बीजेपी सांसद ने एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- ‘गंगाजल इन पापियों को?’ निशिकांत की ओर से जिस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया, उसके अनुसार बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक सलाहकार ने हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा’ के ऑपरेटिव इजहार से कथित तौर पर मुलाकात की। इस घटनाक्रम से भारत के खिलाफ उग्रवाद को बढ़ावा देने में ढाका की वर्तमान सरकार की संलिप्तता का संदेह पैदा होता है।

क्या है गंगा जल संधि
भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा नदी के जल संसाधनों के उचित आवंटन और विकास को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसके बाद 12 दिसंबर 1996 को नई दिल्ली में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और बांग्लादेश की तत्कालीन पीएम शेख हसीना ने व्यापक द्विपक्षीय गंगा जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इस संधि ने 30 साल की जल बंटवारे की व्यवस्था स्थापित की। गंगा जल संधि 2026 में समाप्त हो रही है। इस बीच अब गंगा जल संधि को भी रद्द करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

इस पर चर्चा होनी चाहिए
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है और भारत सरकार ने शुरुआती कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ 1960 में हुए ‘सिंधु जल संधि’ को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा अटारी चेक पोस्ट भी बंद कर दिया गया। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी तरह के वीजा भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। वहीं पाकिस्तान से एक हफ्ते के अंदर नई दिल्ली स्थित अपने हाई कमीशन से सभी डिफेंस एडवाइजर्स को वापस बुलाने के लिए कहा है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...