12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यखूबसूरत परिवार को उजाड़ दिया, चूरू में पत्नी और तीन मासूम बच्चों...

खूबसूरत परिवार को उजाड़ दिया, चूरू में पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

Published on

चूरू

राजस्थान में चूरू जिले के सरदारशहर कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां बंधनाऊ दिखनादा गांव में शनिवार देर रात एक तालाब और पास के टैंक से एक विवाहिता और उसके तीन मासूम बच्चों—दो बेटियों और एक बेटे—के शव बरामद हुए। इस सनसनीखेज मामले ने गांव में चीख-पुकार मचा दी । इधर, मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर चारों की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

शराब, मारपीट और एक खौफनाक साजिश
मृतका जेठी (25) और उसके तीन बच्चों—इशिका (5), आरुषि (3) और संजय (ढाई साल) के शवों ने गांव की शांति को तार-तार कर दिया। जेठी के भाई डूंगरमल ने बताया कि उसका जीजा सुभाष जाट (32) शराब के नशे में अक्सर बहन और बच्चों के साथ मारपीट करता था। सात दिन पहले ही सुभाष ने जेठी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। डूंगरमल का दावा है कि शनिवार रात सुभाष ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों की बेरहमी से हत्या कर शवों को तालाब और टैंक में फेंक दिया। इसके बाद उसने अनजान बनकर शोर मचाया, ताकि हत्या को हादसा दिखाया जा सके।

जेठी के चेहरे और सिर पर चोटों के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यह कोई साधारण हादसा नहीं था। डूंगरमल ने गुस्से में कहा, ‘मेरी बहन और मासूम भांजे-भांजियों को उसने बेरहमी से मारा। शराबी सुभाष ने हमारा पूरा परिवार उजाड़ दिया’।

गांव में मातम, चार शवों ने मचाया हड़कंप
शनिवार रात करीब 9 बजे जैसे ही तालाब में जेठी और उसकी बेटी इशिका के शव दिखे, गांव में हाहाकार मच गया। पास ही के टैंक में जब आरुषि और संजय के नन्हे शव तैरते मिले, तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। एक साथ चार शवों की खोज ने पूरे गांव को गम और गुस्से में डुबो दिया। सरदारशहर थाने के एएसआई प्रदीप मीणा ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। रविवार को शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर डेड बाडी परिजनों को सौंप दी। इधर पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हैं,जो इस रहस्य को और खोल सकता है। उम्मीद है जल्द ही पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सच्चाई बाहर आएगी।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...