9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबंगाल: पुलिस हिरासत में भेजा गया चोपड़ा मामले का आरोपी 'JCB', कंगारू...

बंगाल: पुलिस हिरासत में भेजा गया चोपड़ा मामले का आरोपी ‘JCB’, कंगारू कोर्ट में महिला और पुरुष की थी की बेरहमी से पिटाई

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के चोपड़ा में बीच सड़क पर एक महिला और पुरुष को डंडे से बुरी तरह पीटने वाले मुख्य आरोपी तजीमुल इस्लाम उर्फ JCB को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. तजीमुल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे इस्लामपुर कोर्ट में पेश किया था, जहां पुलिस ने आरोपी की 10 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने पुलिस को महज पांच दिन की हिरासत दी है. पांच दिन बाद आरोपी को फिर से कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा.

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर ग्राम पंचायत के दिघल गांव इलाके में एक प्रेमी और प्रेमिका को सालीसी सभा (Kangaroo Court) में बेरहमी से पीटा गया था. इस घटना का मुख्य आरोपी तजीमुल इस उत्पीड़न का मास्टरमाइंड है. वह अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था.

तजीमुल पर दर्ज हैं 12 आपराधिक मामले: पुलिस
बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक महिला और एक पुरुष को एक्सट्रामैरिटल अफेयर के आरोप में सजा देने के लिए कंगारू कोर्ट का आयोजन किया था और उसी दौरान आरोपी ने महिला पर हमला करता हुआ दिख रहा है. पुलिस ने बताया कि इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से आरोपी तजमुल फरार हो गया था, लेकिन डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह भी बताया कि जेसीबी के खिलाफ बारह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या का भी मामला शामिल है.

TMC विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं, इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए स्थानीय टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान ने कहा कि पीड़ित महिला ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. यह मीडिया है जो इस मुद्दे को उठा रहा है. उन्होंने महिला पर असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है.

हमीदुल रहमान ने कहा,’आप किस वायरल वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं? महिला ने इसकी शिकायत नहीं की है. आप मीडिया के लोग इसे हेडलाइन बना रहे हैं. महिला अपने पति के होते हुए भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल थी. उसकी असामाजिक गतिविधि के लिए एक ‘सालीसी सभा’ का आयोजन किया गया था. उसकी असामाजिक गतिविधि के लिए एक ‘सालीसी सभा’ का आयोजन किया गया था, लेकिन उसने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. वह समाज को नुकसान पहुंचा रही थी. इसलिए न्याय के लिए कंगारू कोर्ट का आयोजन किया गया.’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...