8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यबंगाल: TMC विधायक ने 100 गंजे लोगों को किया सम्मानित, कहा- कम...

बंगाल: TMC विधायक ने 100 गंजे लोगों को किया सम्मानित, कहा- कम बाल वाले होते हैं बुद्धिमान

Published on

नई दिल्ली,

तृणमूल कांग्रेस के नेता और केनिंग ईस्ट विधानसभा के तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला ने एक अद्वितीय पहल के तहत बुधवार को 100 गंजे लोगों को सम्मानित किया है. ये कार्यक्रम केनिंग के जीवंतला बाजार में आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों गंजे पुरुषों को इकट्ठा करके उन्हें फूल और गिफ्ट दिए गए.

शौकत मोल्ला ने कार्यक्रम के बाद कहा कि वह “कम बालों वाले पुरुषों को बुद्धिमान मानते हैं और उन्हें ‘बौद्धिक’ के रूप में सम्मानित किया जाना चाहिए.” इस अनोखी पहल का उद्देश्य उन लोगों की हौसला अफजाई करना था, जो बालों की कमी, गहरे रंग की स्किन, मोटापे या छोटी हाइट की वजब से सामाजिक धारणाओं के शिकार होते हैं.

गंजेपन से आत्मसम्मान में महसूस होती है कमी
अक्सर गंजेपन की वजह से लोग सार्वजनिक स्थलों पर जाने में हिचकिचाते हैं और त्यौहारों के दौरान भी उनकी आत्मसम्मान में कमी महसूस होती है. ऐसी स्थिति में शौकत मोल्ला ने उन लोगों के समर्थन में खड़े होकर उन्हें विजयादशमी के मौके पर उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया.

पूरे विधानसभा क्षेत्र में जारी रहेगा ये सम्मान
इस आयोजन के दौरान, मोल्ला ने कहा, “सब कुछ ईश्वर का उपहार है. इसके बारे में नीचा या परेशान महसूस करने की कोई जरूरत नहीं है. मैं उन लोगों का स्वागत करूंगा जिनके सिर पर बाल नहीं हैं. फिलहाल यह कार्यक्रम दो गांव पंचायतों से शुरू किया गया है और आने वाले दिनों में यह पूरे विधानसभा क्षेत्र में जारी रहेगा.”

स्थानीय लोगों ने की पहल की प्रशंसा
एक स्थानीय तरुण मोंडल ने कहा, “मैंने बालों के लिए कई तरह के तेल और दवाइयां आजमाई हैं, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया. 40 साल की उम्र तक, सारे बाल चले गए. समर्थन और प्रेरणा के लिए विधायक द्वारा उठाए गए इस कदम के लिए हम आभारी हैं.”

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...