10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगलोहत का फैसला पलटा... भजनलाल सरकार ने जिलाें का पुनर्गठन किया, देखें...

गलोहत का फैसला पलटा… भजनलाल सरकार ने जिलाें का पुनर्गठन किया, देखें राजस्थान में अब कितने देखें 41 जिलों की सूची

Published on

जयपुर

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए तीनों संभागों को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही नए बनाए गए 19 जिलों में से 9 जिलों को समाप्त कर दिया गया है। सीकर, पाली और बांसवाड़ा को गहलोत राज में संभाग बनाया था। इन तीनों से संभाग का दर्जा छीन लिया गया है। अब ये पहले की भांति जिले ही रहेंगे। गहलोत राज में जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण सहित कुल 19 जिले बनाए गए थे। इन 19 जिलों में से भी 9 जिलों से जिले का दर्जा निरस्त कर दिया है। कैबिनेट की बैठक में फैसला होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने यह जानकारी दी।

भजनलाल सरकार ने कौन-कौन से जिले किए खत्म
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगस्त 2023 में यानी वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से करीब चार महीने पहले राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव किया था। उन्होंने 19 नए जिले बनाए थे। इन 19 में से 9 जिलों को भजनलाल सरकार ने निरस्त करने का निर्णय लिया है। निरस्त किए जाने वाले जिलों में दूदू, केकड़ी, गंगापुर सिटी, नीम का थाना, सांचौर, शाहपुरा, अनूपगढ़, जोधपुर ग्रामीण और जयपुर ग्रामीण जिले शामिल हैं। यानी कि कोटपूतली बहरोड़, तिजारा खैरथल, ब्यावर, डीग, फलोदी, कुचामन डीडवाना और सलूंबर जिले यथावत रहेंगे। जोधपुर और जयपुर भी पहले की भांति एक एक जिले ही रहेंगे।

अब 41 जिलों और 7 संभागों वाला होगा राजस्थान
भजनलाल सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद राजस्थान की तस्वीर फिर से बदल गई है। डेढ साल पहले राजस्थान में 7 संभाग और 33 जिले थे। अगस्त 2023 में गहलोत सरकार ने जब 3 नए संभाग और 19 नए जिलों का गठन किया तो संभागों की संख्या बढ़कर 10 हो गई थी और जिलों की संख्या भी 33 से बढ़कर 50 हो गई थी। तीन संभाग खत्म कर दिए जाने के फैसले से अब राजस्थान में पहले की भांति 7 संभाग रह गए हैं। इसी तरह जिलों की संख्या भी 41 रह गई है।

राजस्थान में कुल 41 जिलों की सूची

क्रम संख्या जिलों के नाम
1 श्रीगंगानगर
2 धौलपुर
3 बीकानेर
4 चूरू
5 हनुमानगढ़
6 करौली
7 सवाई माधोपुर
8 जैसलमेर
9 पाली
10 दौसा
11 जयपुर
12 सिरोही
13 झुंझुनू
14 सीकर
15 बूंदी
16 बारां
17 झालावाड़
18 कोटा
19 बांसवाड़ा
20 चित्तौड़गढ़
21 डूंगरपुर
22 राजसमंद
23 बाड़मेर
24 जालौर
25 भरतपुर
26 जोधपुर
27 अलवर
28 प्रतापगढ़
29 अजमेर
30 भीलवाड़ा
31 नागौर
32 टोंक
33 उदयपुर
34 बालोतरा
35 ब्यावर
36 डीडवाना (कुचामन)
37 डीग
38 कोटपूतली (बहरोड़)
39 खैरथल
40 फलौदी
41 सलूंबर

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...