7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यदो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला भरतपुर, पिता सहित दो...

दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला भरतपुर, पिता सहित दो पुत्रों की मौत

Published on

भरतपुर,

राजस्थान के भरतपुर जिले के एक गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पथराव हुआ. इसके बाद देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान गोली लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें पिता और उसके दो पुत्र शामिल हैं. वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना भुसावर थाना इलाके के गांव पथैना की है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक जमकर गोलियां चलीं. इस दौरान गांव के लोग अपने घरों में ताले लगाकर अंदर छिप गए. घटना के दौरान गोली लगने से 55 वर्षीय बृजेंद्र सिंह और उसके 28 वर्षीय पुत्र हेमू उर्फ हेमराज एवं 24 वर्षीय पुत्र किशन की मौत हो गई.

मृतक किशन राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात था. सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ पिता और उसके दोनों पुत्रों को भुसावल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने तीनों शव भरतपुर के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए.

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं गोलीबारी में दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं, जिनको आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. दूसरे पक्ष के तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

वारदात को लेकर गांव में फैली दहशत, सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात
इस घटना को लेकर गांव में भय का माहौल है. गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है. इस जघन्य हत्याकांड को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. यह इलाका वैर विधानसभा में पड़ता है, जहां से कांग्रेस विधायक भजनलाल जाटव राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.

एएसपी चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि गांव पथैना में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और जांच जारी है, आरोपी पक्ष के मोहन सिंह ने कहा कि बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. मरने वालों ने हमारे लोगों से गाली गलौज की थी. हमारे लोगों के पास हथियार नहीं हैं, उन्होंने फायरिंग नहीं की, बल्कि लाठियों से ही उनकी हत्या कर दी.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...