12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिहार चुनाव से पहले RJD में बड़ा 'खेला', प्रदेश अध्यक्ष के पद...

बिहार चुनाव से पहले RJD में बड़ा ‘खेला’, प्रदेश अध्यक्ष के पद से जगदानंद सिंह की विदाई तय, जानिए क्यों

Published on

पटना

बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब खबर सामने आ रही है कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। खासकर, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष पदों पर नए चेहरों की नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है।

21 जून को हो सकता है RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान
सूत्रों के अनुसार, 21 जून को राजद अपने नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। इसके बाद 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की संभावना है। पार्टी प्रवक्ता शक्ति यादव ने बताया कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। ऐसे में पार्टी को अब नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है।

दिल्ली में लालू यादव से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात
हाल ही में दिल्ली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जगदानंद सिंह के बीच करीब ढाई घंटे लंबी मुलाकात हुई। हालांकि, मुलाकात की आधिकारिक वजह लालू यादव का स्वास्थ्य हालचाल पूछना बताया गया, लेकिन अंदरूनी चर्चा में इसे नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है।

जगदानंद सिंह कौन हैं?
नवंबर 2019 से बिहार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत जगदानंद सिंह छह बार विधायक, एक बार सांसद और कई विभागों में मंत्री रह चुके हैं। बिजली मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को विशेष रूप से याद किया जाता है, जब उन्होंने बक्सर के गांवों में बिजली पहुंचाने का कार्य किया था। इसी वजह से लोग उन्हें ‘बिजुलिया बाबा’ के नाम से भी जानते हैं।

लालू यादव के पुराने साथी
जगदानंद सिंह, लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। जब 1997 में लालू यादव ने राजद की स्थापना की थी, तब जगदानंद सिंह उनके साथ खड़े थे। दोनों के बीच लंबे समय से राजनीतिक और व्यक्तिगत रिश्ते मजबूत रहे हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...