22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यBihar: सुसाइड से पहले 10वीं के छात्र ने दोस्तों को भेजा मैसेज,...

Bihar: सुसाइड से पहले 10वीं के छात्र ने दोस्तों को भेजा मैसेज, फिर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Published on

भागलपुर,

बिहार के भागलपुर जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने रविवार को अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मौके से रिवॉल्वर और मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कहलगांव पुलिस स्टेशन के एसएचओ देव गुरु ने बताया कि 10वीं के छात्र ने रविवार को अपने घर पर अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान राजीव कुमार सिंह के बेटे सोमिल राज (14) के रूप में हुई है. परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि वह अर्धवार्षिक परीक्षाओं में प्राप्त अंकों से खुश नहीं था.

रिवॉल्वर और मृतक का मोबाइल फोन जब्त
पुलिस के अनुसार, लड़के ने कहलगांव पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आनंद विहार कॉलोनी में अपने घर पर यह कदम उठाया. एसएचओ देव गुरु ने कहा, सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रिवॉल्वर और मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. जांच जारी है.

आत्महत्या से पहले दोस्तों को भेजा था मैसेज
एसएचओ ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह कदम उठाने से पहले नाबालिग ने अपने दोस्तों को संदेश भेजा था कि वह अपनी जान दे रहा है. परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी अर्धवार्षिक स्कूल परीक्षा में मिले अंकों से खुश नहीं था. तीन विषयों में उसे 50 प्रतिशत से कम अंक मिले थे. मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...