11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यबिहार: सियासी बिसात पर आयोग की कुर्सी! महाचंद्र को सवर्ण तो शैलेंद्र...

बिहार: सियासी बिसात पर आयोग की कुर्सी! महाचंद्र को सवर्ण तो शैलेंद्र को ST कमीशन, नाराज बलियावी को भी सौगात

Published on

पटना

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने विभिन्न आयोगों में नियुक्तियां की हैं, जिसके तहत भाजपा के पूर्व एमएलसी महाचंद्र प्रसाद सिंह को सवर्ण जातियों के लिए राज्य आयोग का अध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष और जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी को बिहार अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। सरकार का लक्ष्य जातिगत समीकरणों को साधना है, जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं और इन नियुक्तियों को अगले तीन साल के लिए किया गया है।

चुनाव से पहले फटाफट बनाए जा रहे आयोग
बीजेपी के पूर्व एमएलसी महाचंद्र प्रसाद सिंह को सवर्ण जातियों के लिए राज्य आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। पश्चिम चंपारण के शैलेंद्र कुमार अब राज्य अनुसूचित जनजाति (ST) कमीशन के अध्यक्ष होंगे। जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी को बिहार अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। सरकार इन नियुक्तियों के जरिए जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही है।

दो दिन में बनाए गए तीन-तीन आयोग
सवर्ण जाति आयोग:
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में अलग-अलग सूचनाएं जारी की हैं। सवर्ण जातियों के राज्य आयोग में महाचंद्र प्रसाद सिंह अध्यक्ष होंगे। जेडीयू के राजीव रंजन प्रसाद उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। दरभंगा के दयानंद राय, पटना के जयकृष्ण झा और भागलपुर के राजकुमार सिंह सदस्य होंगे।
अनुसूचित जनजाति आयोग: अनुसूचित जनजाति आयोग में भी नियुक्तियां हुई हैं। पश्चिम चंपारण के सुरेंद्र उरांव उपाध्यक्ष होंगे। प्रेमशीला गुप्ता, कटिहार के तल्लु बासकी और बक्सर के राजकुमार सदस्य बनाए गए हैं। ये सभी लोग पद संभालने की तारीख से 3 साल तक अपने पद पर रहेंगे।
अल्पसंख्यक आयोग: गुलाम रसूल बलियावी को अध्यक्ष बनाया गया। लखविंदर सिंह और मौलाना उमर नूरानी को उपाध्यक्ष। मुकेश कुमार जैन, अफरोज खातून, अशरफ अली अंसारी, शमशाद आलम, तुफैल अहमद खान, शिशिर कुमार दास, राजेश कुमार जैन और अजफर शम्सी को सदस्य बनाया गया।

वक्फ कानून का विरोध करने वाले बलियावी भी अध्यक्ष
सरकार का कहना है कि ये नियुक्तियां जरूरी थीं। इससे आयोगों का काम बेहतर तरीके से हो पाएगा। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सरकार चुनाव को देखते हुए ऐसा कर रही है। सरकार हर वर्ग को खुश करने की कोशिश कर रही है। एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग के पदाधिकारियों की घोषणा की थी। जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी को अध्यक्ष बनाया गया है। बलियावी ने पहले केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया था।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...