12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार: राहुल गांधी की मौजूदगी में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, पिटाई और गुटबाजी...

बिहार: राहुल गांधी की मौजूदगी में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, पिटाई और गुटबाजी से मचा हंगामा

Published on

पटना,

एक दिन के बिहार दौर पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर हंगामा हुआ. दरअसल पटना के सदाकत आश्रम में रविवार को उस समय बवाल हुआ जब राहुल गांधी पार्टी दफ्तर पहुंचे थे.

कार्यक्रम के दौरान गुटबाजी खुलकर सामने आ गई और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मौके पर मौजूद कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक अन्य कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

राहुल के सामने मारपीट
राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे थे. पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वो पार्टी दफ्तर सदाकत आश्रम पहुंचे थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ ‘हर घर कांग्रेस का झंडा’ अभियान सहित अन्य रणनीतियों पर संवाद होना था. लेकिन कार्यक्रम के बीच अचानक कार्यकर्ताओं के दो गुटों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई.

खुलकर सामने आ गई पार्टी में गुटबाजी
स्थानीय नेताओं के मुताबिक यह विवाद लंबे समय से चल रही गुटबाजी का परिणाम था. कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं के समझाने-बुझाने के बावजूद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ और एक गुट ने मंच के पास मौजूद एक कार्यकर्ता पर हमला कर दिया. यह सब राहुल गांधी के सामने ही घटित हुआ.

राहुल गांधी ने स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को बीच में ही समाप्त कर दिया और सुरक्षा के बीच सदाकत आश्रम से रवाना हो गए. इस घटना से कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर उजागर हो गई है. जहां एक ओर पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है वहीं इस घटना से पार्टी का कलह सबके सामने आ गया.

घटना के बाद बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दौरा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और संगठन को नए ऊर्जा देने के उद्देश्य से था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...