13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिहार: शादी तय थी बच्चों की, प्यार हो गया बड़ों को… समधिन...

बिहार: शादी तय थी बच्चों की, प्यार हो गया बड़ों को… समधिन से कोर्ट मैरिज करने पहुंचा समधी तो हुआ ये

Published on

सासाराम

बिहार के सासाराम में एक अजब लव स्टोरी सामने आई है। यहां जब एक चार बच्चों का पिता और तीन बच्चों की मां कोर्ट मैरिज करने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे। यह दृश्य उस समय अजीबो-गरीब बन गया, जब दोनों पक्षों के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बीच सड़क पर जूतों-चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। नगर थाना क्षेत्र की पुरानी जीटी रोड पर हुई इस घटना को पुलिस रोकने की कोशिश करती रही, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

शादी तय थी बच्चों की, प्यार हो गया बड़ों को
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा गांव निवासी दयाशंकर राम ने अपनी बेटी की शादी डालमियानगर थाना क्षेत्र की न्यू दिल्ली मोहल्ला निवासी धर्मशिला देवी की बेटी से तय की थी। एक साल पहले दोनों परिवारों में रिश्तेदारी पक्की हो गई थी। लेकिन इस दौरान दयाशंकर राम और धर्मशिला देवी के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

समधी-समधिन ने रचाई शादी, कोर्ट में पहुंचे वैध कराने
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने चुपचाप मंदिर में शादी कर ली थी और अब उसे सासाराम कोर्ट में रजिस्टर्ड कराने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, धर्मशिला देवी के पति सुनील राम और दयाशंकर राम के रिश्तेदार रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गए और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ।

दयाशंकर पर हुई चप्पलों से पिटाई, धर्मशिला ने पति पर लगाए आरोप
हंगामे के दौरान दयाशंकर राम की लोगों ने सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार दयाशंकर की दो पत्नियों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें उसकी बड़ी बेटी की शादी उसी लड़के से तय थी, जिसकी मां अब उसकी प्रेमिका बन चुकी थी।वहीं धर्मशिला देवी का कहना है कि उसका पति सुनील राम अक्सर उसके साथ मारपीट करता है, जिससे तंग आकर वह दयाशंकर के साथ शादी करना चाहती है।

मामले का हुआ पंचायत में निपटारा
बवाल बढ़ता देख दोनों पक्षों के लोग एक ऑटो में बैठाकर दयाशंकर और धर्मशिला को साथ ले गए, ताकि पारिवारिक पंचायत के जरिए इस विवाद का समाधान निकाला जा सके।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...