19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यबीजेपी ने पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण को बनाया महाराष्ट्र का कार्यकारी अध्यक्ष,...

बीजेपी ने पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण को बनाया महाराष्ट्र का कार्यकारी अध्यक्ष, जानें कौन

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में बीजेपी ने महाजीत के बाद मराठा कार्ड खेलते हुए रवींद्र चव्हाण को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। रवींद्र चव्हाण पिछली सरकार में मंत्री थे। वह मुंबई की डोंबिवली विधानसभा सीट से विधायक है। पार्टी ने पिछले दिनों चव्हाण को राज्य में संगठन चुनावों का प्रभारी बनाया था। पार्टी ने शिरडी में दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन चर्चा के बाद रवींद्र चव्हाण को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष अभी चंद्रशेखकर बावनकुले हैं।

शिरडी अधिवेशन के बीच ऐलान
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया है। बीजेपी के संगठन पर्व के बीच पार्टी ने सबसे पहले महाराष्ट्र में नियुक्ति की है। शिरडी में पार्टी का दो दिवसीय अधिवेशन 12 जनवरी यानी रविवार को खत्म होगा। रवींद्र चव्हाण के नाम पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और आरएसएस की सहमति थी। देवेंद्र फडणवीस सरकार में जगह नहीं मिलने के बाद वह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए फ्रंट रनर के तौर पर देखे जा रहे थे।

चव्हाण ने व्यक्त किया आभार
महाराष्ट्र बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर रवींद्र चव्हाण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चव्हाण ने लिखा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने मुझे महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का अहम दायित्व दिया। शिर्डी में भी आज से भाजपा का भव्य विजय सत्र शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे एवं प्रदेश मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित साथियों के साथ आयोजित सांगठनिक बैठक में मुझे सौंपा और नवीन दायित्व की बधाई दी। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

पार्षद से प्रदेश अध्यक्ष तक
54 साल के रवींद्र चव्हाण मूलरूप से कल्याण के रहने वाले हैं। वह लगातार चार बार से मुंबई की डोंबिवली सीट से विधायक हैं। वह महाराष्ट्र में अभी तक लोक निर्माण विभाग के साथ कई बड़े विभाग संभाल चुके हैं। रवींद्र चव्हाण के परिवार में उनकी पत्नी सुहसी चव्हाण और दो बेटियां सलोनी और खुशी हैं। रवींद्र चव्हाण दत्तात्रेय चव्हाण के बेटे हैं। रवींद्र चव्हाण बीजेपी के उन नेताओं में शामिल हैं। जो काफी नीचे से उठकर ऊपर तक पहुंचे हैं। चव्हाण 2005 में कल्याण डोंबिवली नगर निगम के वार्ड संख्या 96 से पार्षद चुने गए थे। इसके बाद वह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य बने थे। वह 2009 में पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...