11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में बीजेपी ने बढ़ाया सस्पेंस, प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में आगे...

महाराष्ट्र में बीजेपी ने बढ़ाया सस्पेंस, प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में आगे रवींद्र चव्हाण को बनाया संगठन चुनावों का प्रभारी

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में बीजेपी ने एक बार फिर चौंका दिया है। विधानसभा चुनावों में महायुति की प्रचंड जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं। उनके मंत्रिमंडल में जब रवींद्र चव्हाण को जगह नहीं मिली थी तो या माना गया था कि वे बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं क्यों मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले फडणवीस सरकार में मंत्री बन गए हैं लेकिन बीजेपी ने चौंकाते हुए चव्हाण को प्रदेश संगठन चुनावों का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वह नए प्रदेश अध्यक्ष नहीं होंगे। चव्हाण के रेस से बाहर होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि महाराष्ट्र में महाविजय के साथ सत्ता में लौटी बीजेपी की कमान कौन संभालेगा?

क्या बोले-रवींद्र चव्हाण?
रवींद्र चव्हाण मुंबई की डोंबिवली सीट से विधायक हैं। पिछली सरकार में वह लोक निर्माण मंत्री थे। देवेंद्र फडणवीस सरकार में जगह नहीं मिलने के बाद वह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए फ्रंट रनर के तौर पर देखे जा रहे थे। महाराष्ट्र में संगठन चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त जाने पर रवींद्र चव्हाण ने नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है कि बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश संगठन पर्व प्रदेश द्वारा मुझे प्रभारी नियुक्त करने के लिए हमारे नेता भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष माननीय चन्द्रशेखर बावनकुले एवं राज्य के मुख्यमंत्री माननीय देवेन्द्र फडणवीस का धन्यवाद। आपने मुझ पर विश्वास दिखाया है और क्षेत्रीय प्रभारी पद का महत्वपूर्ण अवसर दिया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा।

राजेश पांडे को बड़ी जिम्मेदारी
महाराष्ट्र बीजेपी के महासचिव राजेश पांडे को पार्टी ने सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए प्रमुख नियुक्त किया है। इसके साथ प्रविण घुगे को सह प्रमुख नियुक्त किया है। महाराष्ट्र के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्हें राजस्व विभाग दिया गया है। बावनकुले से पहले चंद्रकात दादा पाटिल प्रदेश अध्यक्ष थे। इससे पहले राव साहेब दानवे के पास यह जिम्मेदारी थी। महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह अप्रैल, 2013 से जनवरी, 2015 तक इस पद रहे हैं। इससे पहले सुधीर सुधीर मुनगंटीवार और नितिन गडकरी राज्य बीजेपी के अध्यक्ष थे। सुधीर मुनगंटीवार को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी ओबीसी या फिर मराठा को मिलने की उम्मीद है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...