9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'बीजेपी कोई न कोई बहाना ढूंढकर...', भाजपा की बुर्काधारी महिला वोटरों की...

‘बीजेपी कोई न कोई बहाना ढूंढकर…’, भाजपा की बुर्काधारी महिला वोटरों की जांच की मांग पर बोले ओवैसी

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली की 7 सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी. इससे पहले राजनीतिक दलों को फर्जी वोटिंग का डर सताने लगा है. बीजेपी की दिल्ली यूनिट ने बुर्काधारी महिला वोटरों की जांच को लेकर चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था. इस मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया आ गई है.

ओवैसी ने कहा कि भाजपा की दिल्ली इकाई ने निर्वाचन आयोग से कहा है कि बुर्क़े में औरतों की ख़ास जांच होनी चाहिए. तेलंगाना में पिछले दिनों हुए मतदान के दौरान इनके उम्मीदवार ने मुस्लिम महिलाओं को सरेआम अपमानित किया और परेशान करने का काम किया. हर चुनाव में भाजपा कोई न कोई बहाना ढूंढ कर मुस्लिम ख़्वातीन को परेशान करती है और निशाना बनाती है.

ओवैसी ने कहा कि महिलाएं चाहें बुर्के में हों या घूंघट में हों या मास्क में हों, बिना तस्दीक/जांच के किसी को भी वोट देने नहीं दिया जाता है, तो फिर भाजपा को ऐसी ख़ास मांग क्यों करनी पड़ी? उन्होंने कहा कि बस मुस्लिम औरतों को निशाना बनाया जाए, उनको सताया जाए और उन्हें वोट देने में बाधा बनाया जाए.

बता दें कि दिल्ली भाजपा का एक प्रतिनिधमंडल, जिसमें विधायक अजय महावर, मोहन सिंह विष्ट, प्रदेशमंत्री किशन शर्मा, वकील नीरज गुप्ता ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि मतदान वाले दिन दिल्ली में जो भी बुर्का पहनकर या मुंह पर मास्क लगाकर मतदान करने आएं, उनको पूरी जांच के बाद ही वोट डालने दिया जाए. महिला अधिकारी या महिला पुलिस उनका चेहरा चैक करे.

दिल्ली भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अजय महावर ने बताया कि दिल्ली के साथ पड़ोसी राज्य से किसी भी प्रकार का कोई फेक वोटिंग ना हो. वहीं, मुख्य चुनाव अधिकारी ने भरोसा दिया है कि इस मामले में कानूनी तौर पर जो भी बेहतर विकल्प होगा, उस पर वह काम करेंगे और कोशिश करेंगे कि किसी भी प्रकार की फेक वोटिंग ना हो.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...