11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यचलती कार में BJP विधायक की हार्ट अटैक से मौत, पांचवीं बार...

चलती कार में BJP विधायक की हार्ट अटैक से मौत, पांचवीं बार चुने गए थे MLA

Published on

लखीमपुर,

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से पांचवी बार विधायक बने अरविंद गिरि की मौत हो गई है. वह लखनऊ में मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में हार्ट अटैक आ गया. सिधौली के पास पहुंचे बीजेपी विधायक अरविंद गिरि को चलती गाड़ी में हार्ट अटैक आया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.

अरविंद गिरि के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है. सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है, मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं, प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सकने की शक्ति प्रदान करें.

30 जून 1958 को जन्मे अरविंद गिरि ने अपने राजनीति सफर की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी से की थी. 1995 में वह रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर गोला नगर पालिकाध्यक्ष बने थे. इसके बाद 1996 में पहली बार सपा के टिकट पर 49 हजार मत पाकर विधायक बने. 2000 में वह दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष बने.

2002 में सपा के टिकट पर अरविंद गिरि दूसरी बार विधायक बने. 2005 में सपा शासनकाल में उन्होंने अपने भाई की पत्नी अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया. 2007 में नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया. फिर 2007 में ही 58 हजार मत पाकर तीसरी बार विधायक बने. 2012 का चुनाव भी वह बसपा के टिकट पर जीते.

लेकिन 2017 में अरविंद गिरि ने पाला बदल लिया और बीजेपी के साथ आ गए. बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया और वह गोला विधानसभा से चौथीं बार विधायक बने. 2022 में भी अरविंद गिरि ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता. अरविंद गिरि का सियासी कद काफी बढ़ा था. यही वजह है कि वह लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते थे. उनके निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर है.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...