11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यसड़क पर घूमती गाय के जबड़े में फटा बम, लहूलुहान वीडियो वायरल...

सड़क पर घूमती गाय के जबड़े में फटा बम, लहूलुहान वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्टिव

Published on

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। गाय के जबड़े में बम फटने से उसके चीथड़े उड़ गए। गुरुवार रात गाय का लहूलुहान वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और नगर निगम के अधिकारी एक्टिव हो गए। नगर निगम के कर्मचारियों ने गाय को रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

काकादेव स्थित नवीन नगर कूड़ा घर के पास गाय लहूलुहान हालत में तड़प रही थी। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया। पुलिस ने देररात नगर निगम को इसकी जानकारी दी। नगर निगम के कर्मचारी ऐंबुलेंस से गाय को पशु चिकित्सालय लेकर आए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन खुद भी मौजूद रहे।

कूड़े में बम होने की आशंका
रायपुरवा पशु चिकित्सालय के इंचार्ज डॉ. राजेंद्र के मुताबिक, गाय का जबड़ा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उसके जबड़े में अस्थाई तौर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। शुक्रवार को उसके कुछ ऑपरेशन करने पड़ेंगे। आशंका जाहिर की जा रही है कि गाय ने भोजन की तलाश में बम को जबड़े में भर लिया। जिसकी वजह से बम मुंह के भीतर फट गया है। कमिश्नरेट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस जांच में यदि किसी की शरारत पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी तलाश रही है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...