9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान के टुकड़े करो, भारत में मिलाओ PoK, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी...

पाकिस्तान के टुकड़े करो, भारत में मिलाओ PoK, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की पीएम से मांग, बोले- मैं आपके साथ

Published on

हैदराबाद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग बढ़ने लगी है। तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटने और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में मिलाने की मांग की है। उन्होंने 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए निर्णायक कदम उठाने की अपील की।

हैदराबाद में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एक कैंडल मार्च के दौरान रेवंत रेड्डी ने कहा कि कि पीएम मोदी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। अब बातचीत का समय नहीं है, बल्कि कार्रवाई करने का समय है। रेड्डी ने कहा कि हम आपसे आगे बढ़ने का आग्रह करते हैं। हम, 140 करोड़ भारतीय, आपके साथ खड़े हैं। पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटें और पीओके को भारत में मिलाएं। हम सब आपके साथ हैं। यह राजनीति करने का समय नहीं है।

पीएम के समर्थन की कही बात
रेड्डी ने आगे कहा कि जब हमारे देश के नागरिकों पर आतंकी हमला हुआ है, तो देश के 140 करोड़ लोगों ने इसे दिल से महसूस किया है। अब कड़ी प्रतिक्रिया देने का समय है। उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना राज्य से 4 करोड़ लोग और दुनिया के कम से कम 100 देशों के प्रतिनिधि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ खड़े हैं। हम इस लड़ाई में अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे।

इंदिरा गांधी का किया जिक्र
रेड्डी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि 1965 में जब पाकिस्तान ने हमला किया था, तो इंदिरा जी ने दृढ़ता से जवाब दिया था। फिर 1971 में जब पाकिस्तान ने हमला किया, तो इंदिरा जी ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटकर बांग्लादेश बनाया। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान के कृत्यों का जवाब देने का समय आ गया है। हमें निर्णायक कदम उठाने चाहिए, क्योंकि अब बातचीत का समय खत्म हो गया है।

ओवैसी का भी साथ
इस मार्च में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हम सब आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं. @revanth_anumula और हजारों भारतीय नागरिकों के साथ, मैंने कायरतापूर्ण पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एक कैंडल मार्च में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी में कहा कि भारत पहलगाम नरसंहार में शामिल हर आतंकवादी और उनके समर्थकों को “पहचानेगा, ट्रैक करेगा और दंडित करेगा” और हत्यारों का “पृथ्वी के अंत तक” पीछा करेगा। आतंकवाद से भारत की भावना कभी नहीं टूटेगी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...