15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यभाई ने चार दोस्तों संग मिलकर बहन से किया गैंगरेप, फिर कुल्हाड़ी...

भाई ने चार दोस्तों संग मिलकर बहन से किया गैंगरेप, फिर कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Published on

कंधमाल,

ओडिशा के कंधमाल जिले में कलयुगी भाई ने चार दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही बहन से गैंगरेप किया. फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर डाली. पुलिस ने बताया कि घटना तीन नवंबर को चाकापद पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी. पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में थी. लेकिन अब जाकर आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.

गिरफ्तार होने के बाद आरोपी भाई ने गैंगरेप और हत्या की बात कबूल ली. आरोपी ने बताया कि उसके अपनी साली से अवैध संबंध थे. इस बात की जानकारी उसकी बहन को हो गई थी. उसने दोनों को एक दिन अंतरंग हालत में पकड़ लिया था. जिसके बाद से वह लगातार उसे इस अवैध रिश्ते को खत्म करने की धमकी दे रही थी.

आरोपी ने बताया, ”मेरा बहन कह रही थी कि अगर मैंने अपनी साली से अवैध रिश्ते खत्म नहीं किए तो वो इस बारे में सभी को बता देगी. इसी बात का मुझे गुस्सा था. फिर मैंने प्लानिंग बनाई कि उसे ही रास्ते से हटा देता हूं. 3 नवंबर को जब मेरी बहन सियाली के पत्ते लेने के लिए पास के जंगल गई तो मैं भी गाय को चारा खिलाने के बहाने उसके पीछे गया. फिर वहां मैंने अपने चार दोस्तों को भी बुला लिया. हमने शराब की. फिर अपनी बहन को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया. इसके बाद उसका गला घोंटा फिर कुल्हाड़ी से वार करके उसे मार डाला.”

पुलिस ने बताया कि आरोपी भाई ने फिर छह नवंबर को पुलिस में बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई. पुलिस ने लड़की को ढूंढना शुरू किया तो लाश जंगल में सड़ी-गली हालत में मिली. पोस्टमार्टम में गैंगरेप की पुष्टि हुई. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की के भाई ने ही दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया. फिर उसे बेरहमी से मार डाला.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...