13.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यरक्षाबंधन के दिन हार्टअटैक से भाई की मौत, बहन ने रोते-बिलखते हुए...

रक्षाबंधन के दिन हार्टअटैक से भाई की मौत, बहन ने रोते-बिलखते हुए आखिरी बार बांधी राखी

Published on

पेद्दापल्ली,

तेलंगाना के पेद्दापल्ली में एक बहन के लिए रक्षाबंधन का पर्व मातम में बदल गया. यहां त्योहार के दिन भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इसके बाद बहन ने रोते हुए भाई को आखिरी बार राखी बांधकर अंतिम विदाई दी. यह देखकर सभी की आंखें नम हो गईं.

रक्षाबंधन के दिन हुई ये घटना पेद्दापल्ली की है. यहां से झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं. यहां एक शख्स की मौत के बाद उसकी बहन ने उसकी कलाई पर राखी बांधी तो सब देखकर रो पड़े. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि पेद्दापल्ली के गांव में रहने वाले चौधरी कनकैया नाम के शख्स को कथित तौर पर अचानक दिल का दौरा पड़ गया था, जिससे कनकैया की मौत हो गई. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है. पूरा परिवार सदमें में आ गया.

चीख-पुकार के बीच बहन ने भाई की कलाई पर बांधी राखी
चौधरी कनकैया की हार्ट अटैक से मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. चौधरी कनकैया की छोटी बहन अपने भाई के शव के पास पहुंची और कलाई पर राखी बांधी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चौधरी की बहन गौरम्मा पुत्तेदु के साथ रिश्तेदार भी मौजूद हैं.

घर में पसरे मातम के बीच चौधरी कनकैया की कलाई पर उनकी बहन ने रोते-बिलखते हुए राखी बांधकर अंतिम विदाई दी. इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. इस दौरान जिसने भी चौधरी कनकैया को अंतिम विदाई दी, उन सभी की आंखें नम हो गईं.

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...