16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चलेगा बुलडोजर, अयोध्या गैंगरेप केस के...

मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चलेगा बुलडोजर, अयोध्या गैंगरेप केस के आरोपी पर बड़ा एक्शन

Published on

अयोध्या:

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप केस के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान के खिलाफ एक्शन तेज है। इस क्रम में रेप आरोपी मोईद खान के ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। रेपिस्ट मोहम्मद मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर आज 11 बजे से बुलडोजर एक्शन शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। इसकी तैयारी की जा रही है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चलने वाले बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों को खाली करवाया गया है। अयोध्या गैंगरेप केस में समाजवादी पार्टी नेता का नाम सामने आया था। इसको लेकर प्रदेश में राजनीति खूब गरमाई रही है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या के भदरसा गैंगरेप मामले में आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी पूरी की गई है। एसडीएम सोहावल ने इस संबंध में जानकारी दी है। एसडीएम ने कहा कि आज सुबह लगभग 11 बजे आरोपी मोईद खान के कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक बैंक का कार्यालय भी है। कार्रवाई से पहले सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है।

खाली कराई गई है बिल्डिंग
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को खाली कराए जाने की कार्रवाई पूरी की गई है। कॉम्प्लेक्स में स्थित पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने कार्यालय को खाली कर दिया है। इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का करीब एक तिहाई भाग को बुलडोजर से ढहाया जाएगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए जाने का आरोप है। गैंगरेप आरोपी मोईद खान की बेकरी पर भी बुलडोजर एक्शन हो चुका है। आरोपी मोईद खान और राजू खान के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया जा चुका है। रिपोर्ट का इंतजार है।

30 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
अयोध्या पुलिस ने 30 जुलाई को जिले के पुराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा नगर में बेकरी की दुकान चलाने वाले मोईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को 12 साल की लड़की से गैंगरेप के आरोप में अरेस्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि मोईद और राजू खान ने दो महीने पहले नाबालिग के साथ रेप किया। इस वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। अब इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...