12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यनेपाल से कुंभ जा रही श्रद्धालुओं की बस हाइवे पर पलटी, 1...

नेपाल से कुंभ जा रही श्रद्धालुओं की बस हाइवे पर पलटी, 1 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

Published on

गाजीपुर,

प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान के लिए नेपाल के बारा जिले से आ रही एक बस सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. यह दुर्घटना गाजीपुर के गोरखपुर-गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरनपुर शक्का गांव के पास हुई. हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित यात्रियों के अनुसार, बस नेपाल के बारा जिले से निकली थी और वाराणसी होते हुए प्रयागराज जा रही थी. बस में करीब 40 से 45 श्रद्धालु सवार थे.

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि संभवतः ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार बताया जा रहा है. एक यात्री ने कहा कि हम सब नेपाल से महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे. अचानक बस पलट गई, हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

रणजीत यादव ने कहा कि बस तेज गति में थी. अचानक असंतुलित होकर पलट गईॉ. हमने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है.

Latest articles

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...