9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यदिल्ली से बिहार जा रही बस का यूपी के अमेठी में एक्सीडेंट,...

दिल्ली से बिहार जा रही बस का यूपी के अमेठी में एक्सीडेंट, 5 यात्रियों की मौत, 11 घायल

Published on

अमेठी,

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टकरा गई. इस घटना में बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से तीन यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

यह घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की है, जहां देर रात करीब दो बजे दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस सामने खड़े किसी वाहन से टकरा गई. इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इनमें से एक यात्री की मौत हो गई. पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है.

इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज रात थाना बाजार शुकुल के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टकरा गई जिसमें बैठे 12 लोग घायल हो गए और 4 लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल भिजवाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

 

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...