10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमिल्कीपुर में हो ही गया उपचुनाव का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट की...

मिल्कीपुर में हो ही गया उपचुनाव का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट की तारीख जानिए

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। पिछले साल जून से ही खाली पड़ी इस सीट पर चुनाव का इंतजार मंगलवार को चुनाव आयोग ने खत्म कर दिया है। यहां पर वोटिंग 5 फरवरी को होगी और नतीजा 8 फरवरी को आएगा। सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने यहां जीत दर्ज करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। यहां पर दिल्ली विधानसभा के साथ ही चुनाव होगा।

यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के बाद से सीट खाली पड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हाल ही में उपचुनाव संपन्न हुए हैं। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट का मामला कोर्ट में होने के कारण चुनाव नहीं हो पाया था। भाजपा और सपा दोनों ने ही यहां पर पूरी ताकत झोंकी हुई है।

मिल्कीपुर सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। सपा नेता अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत को कैंडिडेट बनाया गया है। वहीं, भाजपा ने छह मंत्रियों को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा है। अब तारीख सामने आने के बाद जल्द ही प्रत्याशी का ऐलान हो जाएगा।

भाजपा ने मंत्री जेपीएस राठौर और MLC धर्मेंद्र सिंह के साथ ही स्वतंत्र देव सिंह, सतीश शर्मा, गिरीश यादव और मयंकेश्वर सिंह की एक और टीम भी हाईकमान द्वारा लगाई गई है। ये सभी मंत्री अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ मिलकर काम करेंगे। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की तरफ से यहां से पूर्व विधायक और अयोध्या के वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद ने खुद ही कमान संभाल रखी है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...