15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यहिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर होंगे उपचुनाव, मतदान से पहले दो...

हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर होंगे उपचुनाव, मतदान से पहले दो निर्दलीय ने नामांकन वापस लिया

Published on

नई दिल्ली,

हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं, क्योंकि हमीरपुर और नालागढ़ सीटों से दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी.

दरअसल देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीटों पर तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं. इन विधायकों ने फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार को वोट किया था और बाद में वे पार्टी में शामिल हो गए थे. ऐसे में उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई थी.

दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया
हिमाचल प्रदेश की इन तीन सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे. हमीरपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप कुमार के नामांकन वापस लेने के बाद अब तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. नालागढ़ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार गुरनाम सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है. अब इस सीट पर चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं.

देहरा विधानसभा सीट से सीएम सुक्खू की पत्नी लड़ेंगी चुनाव
देहरा में किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है और इस सीट पर पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, बीजेपी की तरफ से होशियार सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सुलेखा देवी, अरुण अंकेश स्याल और संजय शर्मा चुनाव लड़ेंगे.

हमीरपुर सीट पर ये होंगे उम्मीदवार
हमीरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से आशीष शर्मा, कांग्रेस की तरफ से पुष्पिंदर वर्मा और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नंद लाल शर्मा मैदान रह गए हैं.

नालगढ़ सीट पर आमने-सामने होंगे पांच उम्मीदवार
नालागढ़ सीट पर कांग्रेस की तरफ से हरदीप सिंह बावा, बीजेपी की तरफ से केएल ठाकुर, स्वाभिमान पार्टी की तरफ से किशोरी लाल शर्मा और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर हरप्रीत सिंह और विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...