13.1 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्ययूपी की 10 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार तय! योगी की अगुवाई में...

यूपी की 10 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार तय! योगी की अगुवाई में हर सीट पर 3 नाम BJP केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे

Published on

लखनऊ

लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी अब उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है। यूपी में 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। माना जा रहा है कि जल्द ही चुनाव आयोग उपचुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। वहीं बीजेपी उपचुनाव में क्लीनस्वीप कर इंडिया गठबंधन से अपना बदला लेना चाहती है। इसके लिए बीजेपी अपनी तैयारियों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चहती है। वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई बैठक में हर विधानसभा पर 3-3 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं।

दरअसल करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर लखनऊ के 5 कालिदास स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक सोमवार को बुलाई गई थी। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक समेत यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे। बैठक में उपचुनाव के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अब इन नामों को बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा। बीजेपी नेतृत्व इन तीन नामों में से किसी एक नाम पर मुहर लगाएगा।

आरएलडी के खाते में भी जाएगी सीट
बताया जा रहा है कि जिन दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उन जिलों के बीजेपी जिला नेतृत्व ने प्रदेश नेतृत्व को 10-10 नामों की सूची भेजी थी। इनमें से बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में हर विधानसभा सीट पर तीन-तीन नाम तय कर लिए हैं। ये सभी नाम अब केंद्रीय नेतृत्व के भेजे जाएंगे। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट बीजेपी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के खाते में जा सकती है। इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा आरएलडी करेगी। हालांकि अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

विधानसभा सीटों का पूरा गणित
बता दें, 9 विधायक अब सांसद बन चुके हैं। वहीं सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के बाद उनकी सीट रिक्त हो गई है। इस पर अब उपचुनाव होने जा रहा है। बाकी बची 9 सीट में से 5 सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक थे। इसमें करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी और कुंदरकी विधानसभा सीट शामिल है। इसके साथ ही 3 सीट पर बीजेपी के विधायक थे, जिसमें खैर, गाजियाबाद और फूलपुर सीट शामिल थी। इसी तरह मझवां सीट निषाद पार्टी के खाते में थी तो वहीं मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल 2022 विधानसभा चुनाव में जीती थी।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...