8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यAIMIM के नेता शौकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज, साधु-संतों और महिलाओं...

AIMIM के नेता शौकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज, साधु-संतों और महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी

Published on

संभल,

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली अपने ताजा विवादित बयान के चलते मुसीबत में पड़ गए हैं.दूसरे धर्म, साधु संतों और महिलाओं पर तंज वाले शौकत अली के बयान से बवाल मच गया है. उनकी विवादित टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हो गया है. शौकत अली पर IPC की धारा 153A,295A और 188 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. संभल कोतवाली में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अक्षित अग्रवाल की तहरीर पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है.

क्या कहा था शौकत अली ने?
AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने संभल में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि हम तीन शादियां करते हैं. अगर हम तीन शादियां करते भी हैं तो तीनों पत्नियों को समाज में इज्जत भी दिलाते हैं. वहीं दूसरे धर्म पर तंज करते हुए शौकत अली ने कहा कि लेकिन तुम लोग एक शादी करके तीन अन्य महिलाओं से संबंध रखते हो. न तो पत्नी को ही इज्जत देते हो, न उन अन्य महिलाओं को. उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी पत्नियों को रखते हैं, इज्जत देते हैं और राशन कार्ड में अपने सभी बच्चों के नाम भी डलवाते हैं.

इसके अलावा उन्होंने साधु-संतों पर भी बेहद अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद से वे मुसीबत में घिरे नजर आ रहे हैं. वहीं हिजाब बैन पर शौकत अली ने कहा था कि देश में किसे क्या पहनना है, यह संविधान तय करेगा न कि हिंदुत्व. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसे मुद्दे उठाकर देश को तोड़ने का काम कर रही है.उन्होंने आगे कहा था कि मदरसा, लिंचिंग, वक्फ और हिजाब जैसे मुद्दे इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि हमें टारगेट करना ज्यादा आसान है. एआईएमआईएम के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि जब भी भारतीय जनता पार्टी कमजोर होती है, तब वह मुसलमानों का मुद्दा उठा देती है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...