7.4 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeराज्यकलाम के नाम पर हो चंद्रयान के उतरने की जगह... सपा सांसद...

कलाम के नाम पर हो चंद्रयान के उतरने की जगह… सपा सांसद बर्क को ‘शिवशक्ति’ पर आपत्ति

Published on

संभल

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीक-उर-रहमान बर्क ने चंद्रयान-3 के उतरने के स्थान का नाम ‘शिव शक्ति’ रखने पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका नामकरण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंडर के उतरने के स्थान को ‘शिव शक्ति’ का नाम दिया है। इससे जुड़े सवाल पर सांसद बर्क ने सवाल किया कि ये (मोदी) हर चीज का सांप्रदायिकीकरण क्यों करते हैं।

संभल में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए बर्क ने कहा, ‘जहां तक ताल्लुक है, इन मसलों पर आप अपनी तौर पर कुछ भी कहने लगे। यह हर चीज का साम्प्रदायिकीकरण (कम्युनलाइज) क्यों करते हैं? यह ईमानदारी से वैज्ञानिक और देश के राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर नामकरण कर सकते थे। यदि नाम ही रखना था तो ईमानदारी से उनका नाम रखना था। इसको हिन्दू मुस्लिम रंग नहीं देना था।”

प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को हर साल ‘‘भारत नेशनल स्पेस डे’’ मनाने, चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिन्हों वाले पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ रखने की घोषणा की थी।

Latest articles

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...