14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यचारमीनार और काकतीय राजवंश की मेहराब... तेलंगाना सरकार ऐसा क्या करने जा...

चारमीनार और काकतीय राजवंश की मेहराब… तेलंगाना सरकार ऐसा क्या करने जा रही कि मच गया बवाल?

Published on

नई दिल्ली,

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार एक नई मुसीबत में फंसती नजर आ रही है. सरकार पर विपक्ष ने तेलंगाना की अस्मिता से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.दरअसल, दो जून को तेलंगाना का स्थापना दिवस है. इससे पहले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तेलंगाना का नया गीत और नया प्रतीक चिन्ह लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे. तेलंगाना का नया गीत ‘जय जय हे तेलंगाना’ को तो मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंजूरी दे दी है. लेकिन प्रतीक चिन्ह पर अभी सहमति नहीं बन पाई है.

विपक्षी पार्टियां भारत राष्ट्र समिति (BRS) और AIMIM ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार प्रतीक चिन्ह से चारमीनार और काकतीय राजवंश की मेहराब को हटाने की तैयारी कर रही है. इसलिए अभी इस पर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का कहना है कि इसका फैसला विधानसभा में लिया जाएगा, ताकि गलतफहमी की कोई गुंजाइश न रहे.

एक दिन पहले ही बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने स्टेट सिंबल से चारमीनार और काकतीय कला थोरानम को न हटाने की मांग की थी. AIMIM ने भी सरकार से प्रतीक चिन्ह में चारमीनार बरकरार रखने की मांग की थी, क्योंकि ये राज्य के लंब सांस्कृतिक इतिहास का प्रतीक है.तेलंगाना सरकार ने स्टेट सिंबल को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि अगर प्रतीक चिन्ह से चारमीनार और काकतीय मेहराब को हटाया जाता है तो इससे तेलंगाना की पहचान के मिटने का डर है.

चारमीनार और काकतीय कला थोरानम का महत्व क्यों?
– काकतीय कला थोरानमः इसे वारंगल गेट के नाम से भी जाना जाता है. इसका निर्माण काकतीय राजवंश के गणपति-देवा ने करवाया था. पत्थरों से बना ये दरवाजा वारंगल किले में स्वयंभूशिव मंदिर परिसर का हिस्सा था. इस मंदिर का निर्माण काकतीय राजवंश ने करवाया था. थोरानम का नक्काशीदार तोरणद्वार उस समय की कला और राजवंशीय विरासत का प्रतीक माना जाता है.

– चारमीनारः 1591 में कुतुब शाहीवंश के पांचवें शासक मुहम्महद कुतुब कुली कुतुब शाह ने करवाया था. कहा जाता है कि चारमीनार का निर्माण कुतुब शाह ने अपनी भागमती की याद में करवाया था. हालांकि, ऐसी भी मान्यता है कि चारमीनार का निर्माण प्लेग के खात्मे की याद में किया गया था. 16वीं सदी में प्लेग फैल गया था, जिससे हजारों लोगों की मौत हो गई थी. चारमीनार के चारों ओर बने ये खंभे चार खलीफाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. हर एक की ऊंचाई 48.7 मीटर है.

प्रतीक चिन्ह में कैसे आई दोनों धरोहरें?
2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना बना था. इसके बाद तेलंगाना का अपना अलग प्रतीक चिन्ह बना. इस प्रतीक चिन्ह को आर्टिस्ट लक्ष्मण ईले ने डिजाइन किया था. इसमें उन्होंने तेलंगाना की दो ऐतिहासिक धरोहरों काकतीय कला थोरानम और चारमीनार को दिखाया था.

तो क्या हट जाएंगी दोनों धरोहरें?
पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना में कांग्रेस सरकार आने के बाद रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री बने थे. सीएम रेड्डी का दावा है कि तेलंगाना को रिबिल्ड करने के लिए उनकी सरकार ने कई कदम उठाए हैं. उन्होंने बताया कि राज्य के नए प्रतीक चिन्ह के लिए अलग-अलग कलाकारों की तरफ से 500 से ज्यादा सैंपल आए हैं, लेकिन अब तक किसी पर फैसला नहीं लिया गया है. उनका कहना है कि तेलंगाना के नए प्रतीक चिन्ह पर विधानसभा में फैसला लिया जाएगा

Latest articles

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...