10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यखुले मैदान में लगाई अपराधियों की चौपाल, न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले...

खुले मैदान में लगाई अपराधियों की चौपाल, न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले सिंघम अवतार में सूरत पुलिस आयुक्त

Published on

अहमदाबाद/सूरत

गुजरात की हीरा नगरी सूरत में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ने क्रिमिनल का आखिरी वार्निंग जारी की। पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलाेत में शहरी क्षेत्र में अपराधों के लिए सजा काटने के बाद बेल पर छूटे और PASA में तहत गिरफ्तार हो चुके आसामाजिक तत्वों को सुधरने की चेतावनी जारी की। अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि तुम्हारे ऊपर सूरत क्राइम ब्रांच, पुलिस स्टेशन पुलिस के साथ एसओजी की नजर है। आप सभी पुलिस की निगरानी में हैं अगर फिर से अपराध किया और दोस्ती निभाई तो फिर कड़ा एक्शन होगा।

फिर कुछ किया तो दिक्कत होगी…
सूरत सिटी पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने सभी को आखिरी मौका दिया जा रहा है अगर अब आप में से कोई किसी आरोप में शामिल हुआ तो पुलिस फिर अपने हिसाब से कार्यवाही करेगी। सुधरने का मौका है सुधर जाओ, अपना धंधे और रोजगार के लिए आए हो तो शांति से अपना जीवन जियो। पुलिस आयुक्त ने यह भी पूछा कि आप सभी में कितने बाहरी हैं? उन्होंने कहा कि आप सभी परिवार के साथ यहां काम धंधे के लिए आए हैं। ऐसे में अपना काम करें। अगर फिर से कोई गलत गतिविधि में लिप्त हुए तो दिक्कत होगी। सीपी ने कहा कि सुधर जाओ भाईगिरी की तो सबकुछ उलटा हो जाएगा।

गृह मंत्री की होम सिटी
सूरत गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की गृह जनपद है। सूरत में आपराधिक घटनाएं होने पर गृह मंत्री संघवी सीधे विपक्ष के निशाने पर आ जाते हैं। गुजरात में अहमदाबाद के बाद सूरत सबसे बड़ा शहर है। यहां पर प्रवासियों की तादाद काफी ज्यादा है। सूरत सिटी पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलाेत की इस खास चौपाल को पहचान परेड के तौर पर देखा जा रहा है। सीपी ने सेंसटिव पुलिसिंग करते हुए सख्त संदेश दे दिया है। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुपम सिंह गहलाेत अप्रैल, 2024 में सूरत के पुलिस आयुक्त बने थे। इससे पहले वह वडोदरा के सीपी थी। वह दूसरी बार वडोदरा में सीपी नियुक्त हुए थे।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...