14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यपंजाब बोर्ड 10वीं के टॉपर्स से मिले मुख्यमंत्री भगवंत मान, दी बधाई

पंजाब बोर्ड 10वीं के टॉपर्स से मिले मुख्यमंत्री भगवंत मान, दी बधाई

Published on

चंडीगढ़। भगवंत मान ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों और उनके परिवारों से बातचीत कर उनकी मेहनत की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने विशेष रूप से हरलीन शर्मा को 99.38% (646/650) अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करने पर बधाई दी। इसके साथ ही मनीमहेश शर्मा और रीया रानी को 99.23% (645/650) अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने पर शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है, जिससे आज पूरे पंजाब का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि गांव और शहर के हर बच्चे को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें। टॉपर्स ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद खुशी जताते हुए कहा कि उनसे मिलकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि पहले वे केवल अपने व्यक्तिगत भविष्य के बारे में सोचते थे, लेकिन मुख्यमंत्री से मिलने के बाद यह एहसास हुआ कि वे अपनी उपलब्धियों से राज्य का नाम भी ऊंचा कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने भरोसा दिलाया कि वे अपनी मेहनत के बल पर आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और देश-दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...

More like this