7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने खोले पत्ते, कहा- मेरे...

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने खोले पत्ते, कहा- मेरे लड़ने से NDA को फायदा

Published on

वैशाली,

विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संकेत दिए हैं कि वो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. चिराग पासवान ने इस मुद्दे पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है और चुनाव लड़ने के पीछे की वजहों का खुलासा किया है.

वैशाली के महुआ में एक आपराधिक घटना के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे चिराग पासवान से जब पत्रकारों ने विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि ‘अगर पार्टी चाहेगी, तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई बहानेबाजी या दिखावा नहीं है, बल्कि पार्टी इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है.’

चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
चिराग पासवान ने बताया कि उनकी पार्टी इस समय मंथन कर रही है और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे करा रही है ताकि यह समझा जा सके कि उनके चुनाव लड़ने से पार्टी को और गठबंधन को कितना फायदा हो सकता है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का नहीं है, बल्कि पार्टी और NDA गठबंधन की व्यापक रणनीति का हिस्सा है.

चिराग पासवान ने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव में उनकी भागीदारी से लोजपा (रामविलास) को अधिक सीटें जीतने में मदद मिल सकती है. इससे न सिर्फ उनकी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा, बल्कि NDA गठबंधन की स्थिति भी मजबूत होगी.

मेरे चुनाव लड़ने का एनडीए को होगा फायदा: चिराग
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी पार्टी का स्ट्राइक रेट बेहतर करने का लक्ष्य है और कई बार देखा गया है कि जब कोई बड़ा नेता खुद मैदान में उतरता है तो उसका असर पूरे संगठन पर पड़ता है.

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या चिराग पासवान सिर्फ विधायक बनने तक सीमित रहेंगे या इसका अगला कदम मुख्यमंत्री पद की दावेदारी होगी? सीटों के गणित और सियासी रणनीति के जरिए क्या वो सीएम पद के समीकरण को भी साधने की तैयारी में हैं?

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...