12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यचिराग का चुनाव के पहले बड़ा इशारा, बोले- केंद्र की राजनीति में...

चिराग का चुनाव के पहले बड़ा इशारा, बोले- केंद्र की राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी नहीं; बिहार में निभाएंगे बड़ी भूमिका!

Published on

पटना

बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी गहमागहमी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ अभियान के जरिए राज्य की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने का इशारा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी दिलचस्पी बिहार की राजनीति में ही है। हालांकि, पार्टी के आदेश के बाद ही वे कुछ कह पाएंगे। उन्होंने एनडीए गठबंधन को लेकर विपक्षी दलों की चिंता को भी खारिज किया है।

चिराग पासवान का कहना है कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत बिहार से की थी। उनका नारा ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ था। उनका मानना है कि उन्हें बिहार की राजनीति करनी है। चिराग पासवान ने साफ संकेत दिया है कि उन्हें केंद्र के राजनीति से कोई ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, लेकिन इसको लेकर जब पार्टी का आदेश होगा, उसके बाद ही वो कुछ बता पाएंगे, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

महागठबंधन के घटक दलों में चल रही खींचतान!
चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में ही घटक दलों के बीच खींचतान चल रही है। उन्होंने कांग्रेस को अपने घटक दलों की चिंता करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से जीतन राम मांझी की मुलाकात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मांझी भी एनडीए गठबंधन के घटक दल हैं। उन्हें गृह मंत्री से मिलने का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वे भी गृह मंत्री अमित शाह से मिलते हैं।

चिराग के करीबी सांसद ने भी दिया है बड़ा संकेत
हाल ही में, चिराग पासवान के एक करीबी सांसद ने भी संकेत दिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि वे खुद चुनाव लड़ सकते हैं और मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। इससे बिहार की राजनीति में और भी सरगर्मी बढ़ गई है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...