26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहार में चौकीदार बन गया 'जज', महिला को खंभे से बांध दी...

बिहार में चौकीदार बन गया ‘जज’, महिला को खंभे से बांध दी तालिबानी सजा, जानिए मामला

Published on

बक्सर

बक्सर जिले के छतनवार गांव में एक महिला को प्रेम प्रसंग के बाद बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। चौकीदार समेत दस लोगों पर आरोप है। युवक-युवती भागकर शादी कर ली थी, जिसके बाद युवती के परिवार ने युवक के परिवार की महिला पर हमला किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीपीओ ने जांच का आश्वासन दिया है।

युवक-युवती ने भागकर कर ली शादी
छतनवार गांव में एक युवक और युवती ने भागकर शादी कर ली। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने युवक के परिवार की एक महिला को निशाना बनाया। महिला को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में गांव के चौकीदार और उसके बेटे की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। दस लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

वीडियो सामने आते ही भड़क गए युवती के परिवार वाले
ग्रामीणों का कहना है कि सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने के बाद युवती के परिवार वाले भड़क गए थे। गुस्से में उन्होंने युवक के परिवार की महिला को पकड़ लिया और सरेआम उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

चौकीदार और उसके बेटे पर पीड़ित महिला ने लगाया आरोप
पीड़ित महिला का आरोप है कि चौकीदार और उसके बेटे ने इस घटना का नेतृत्व किया। उन्होंने ही लोगों को उकसाया और महिला को पीटने के लिए कहा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस चौकीदार को बचाने की कोशिश कर रही है। इसलिए अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणोंं का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकीदार को बचाने में लगी हुई है।

मामले पर क्या कहना है एसडीपीओ का?
इस मामले पर डुमराव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने कहा, ‘पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकीदार की भूमिका की भी जांच की जा रही है।’ उन्होंने आश्वासन दिया, ‘दोषी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...